रिलीज हुआ अनुपमा यादव, शिव कुमार बिक्कू का गीत ‘लड़ेलू पति से पूजेलू अगरबत्ती से’

नवरात्री के मौके पर अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू का गीत 'लड़ेलू पति से पूजेलू अगरबत्ती से' रिलीज किया गया है,जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Anupama Yadav-Shiv Kumar Bikku Song: नवरात्रि के अवसर पर भोजपुरी के तमाम स्टार्स एक से बढ़कर एक गाने फैन्स के लिए ला रहे हैं। नवरात्रि की थीम पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अनुपमा यादव (Anupama Yadav), शिव कुमार बिक्कू (Shiv Kumar Bikku) का गीत लड़ेलू पति से पूजेलू अगरबत्ती से रिलीज किया है। यह धमाल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

इसमे अनुपमा यादव (Anupama Yadav Instagram) बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। शिव कुमार बिक्कू और पॉपुलर गायिका अनुपमा यादव की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में दोनों के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह देवी गीत एक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमे शिव कुमार बिक्कू एक अलग ही रूप में दिख रहे है। उनकी ऎक्ट्रेस साड़ी मे बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं।

लडेलू पति से पुजेलू अगरबत्ती से गाने (Anupama Yadav-Shiv Kumar Bikku Song) में शिव कुमार बिक्कू कहते हैं कि रोज़ पति से लड़ती हो, कब अगरबत्ती से पूजोगी। नवरात्री के मौके पर भोजपुरी के सभी कलाकारों के गाने रिलीज़ किये गए है लेकिन यह गाना इन सभी गानो से बिलकुल हटकर और बिलकुल अलग है।


शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव का यह गीत (Anupama Yadav-Shiv Kumar Bikku Song) सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर गाने को कुछ ही घन्टे में अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं। इस गाने के गीतकार आर आर पंकज, संगीतकार रौशन सिंह हैं। निर्देशक राजेश गुप्ता हैं। इस गाने की चर्चा काफी जोरो से की जा रही है। दर्शको को अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कु की आवाज़ काफी पसंद आ रही है।

ये भी पढ़े: क्या किसान आंदोलन से संबंध रखती है फिल्म लिट्टी चोखा ‘,जवाब सुनिए Khesari Lal Yadav की जुबानी

ताज़ा ख़बरें