यूथ स्टार Pramod Premi Yadav का नवरात्रि गीत “लहुरा देवर मिलल हो” खूब किया जा रहा है पसंद

भोजपुरी फिल्मो के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नवरात्री सॉन्ग "लहुरा देवर मिलल हो" रिलीज़ किया गया है। इस गाने को काफी पसंद भी किया जा रहा है

Pramod Premi Yadav Navratri Song: भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया नवरात्रि गीत “लहुरा देवर मिलल हो” प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट से रिलीज हो गया है। प्रमोद प्रेमी का यह गीत खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। इस देवी गीत को प्रमोद प्रेमी ने खूबसूरत आवाज में गाया है।

गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं और तेजी से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमे प्रमोद प्रेमी गाते हैं “तोहरा कृप्या से सुनर वर मिलल माई हो, लहुरा देवर मिलल हो”। गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

इस गीत के वीडियो में प्रमोद प्रेमी का एक स्मार्ट लुक दिख रहा है। दर्शकों को यह देवी गीत काफी पसंद आ रहा है। प्रमोद प्रेमी भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करके इस गाने के बारे में लिखा है और सभी दर्शकों, फैन्स से इसे देखने की अपील की है।


इस देवी गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि संगीत पुनीत बिहारी का है। इसमे प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi Yadav Navratri Song) के साथ ऎक्ट्रेस भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक जी की है जबकि पंकज राय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

बात करे प्रमोद प्रेमी यादव की फिल्मो की तो प्रमोद फिल्मो में भी अपना धमाका लगातार मचा रहे है। बैक टू बैक उन्होंने कई फिल्मो की शूटिंग कई फिल्मे उनके रिलीज़ हो चुकी है। अपनी गायकी से सबको दीवाना बनाने के बाद प्रमोद प्रेमी ने अपनी अदाकारी से सबको काफी खुश किया है। फिल्मो में दमदार एक्शन करते हुए भी प्रमोद काफी बार चर्चाओं में रहे है।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav और Amrapali Dubey की फिल्म ‘फसल ‘ की शूटिंग हुई शुरू , मंत्री बलदेव सिंह ओलखा का मिला साथ

ताज़ा ख़बरें