Bhojpuri Song: रितेश पांडे, चांदनी सिंह का बेहद ही खूबसूरत गाना हुआ रिलीज़, बनारस के घाट की खूबसूरती ने जीता दिल

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार गायक और नायक रितेश पांडे का नया गाना रिलीज़ किया गया है जिसमे उनके साथ चांदनी सिंह नजर आ रही है, दोनों की खूबसूरत जोड़ी काफी पसंद की जा रही है

Ritesh Pandey-Chandani Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे इन दिनों अपनी गायकी से करोड़ों फैंस व ऑडियंस का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में रितेश पांडे की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी फिल्म “एमएलए दर्जी” का रोमांटिक गाना “ई कवना देवता के कारीगरी हा” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि कुम्हार की चाक पर मिट्टी का बर्तन बना रही अदाकारा चांदनी सिंह को प्यार से निहारते हुए रितेश पांडे कहते हैं कि “ई कवना देवता के कारीगरी हा”। देसी लुक में साड़ी पहने हुए चांदनी सिंह सादगी में भी हुस्न की बिजली गिरा रही हैं। वहीं शर्ट जींस पहने और गमछा लिए हुए रितेश पांडे प्रेम में भाव विभोर नजर आ रहे हैं। गाने का वीडियो कुम्हार के चाक से शुरू होता है और बनारस गंगा घाट पर समाप्त होता है। गंगा का घाट एवं गंगा घाट की सीढ़ियों पर रितेश पांडे और चांदनी सिंह का रोमांटिक अंदाज मन लुभाने वाला है।

यह वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। इस गाने का म्यूजिक भी बहुत शानदार बना है। इस गाने को गाया है सिंगर गायक जावेद अली, रितु पाठक ने। गीतकार संतोष पुरी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साहिल खान ने।

इस गाने में रितेश पांडेय और चांदनी सिंह की खूबसूरत जोड़ी ने लोगो का दिल जीत लिया है, यही नहीं गाने को बनारस के घाट पर फिल्माया गया है जो गाने को और भी खूबसूरत बना रहा है। रितेश पांडे और चांदनी सिंह की जोड़ी अक्सर ही दर्शको को पसंद आती है और इस गाने में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है।

ये भी पढ़े: Yash Kumar: यश कुमार की फ़िल्म ‘परशुराम’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, दमदार अंदाज में आएँगे नजर, जल्द आयेगा ट्रेलर

ताज़ा ख़बरें