जब Khesari Lal Yadav की यह बात सुनकर Pawan Singh ने कहा, ‘’मैं आत्महत्या कर लूंगा’’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जोकि किसी समय काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब यह दोनों एक दूसरे के विरोधी हैं।

Pawan Singh Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जिनमें हमेशा काफी टकरार रहती है। यह दोनों अपने विवाद को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में काजल राघवनी ने पवन सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसे देखने के बाद पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस एक बार फिर से आपस में लड़ने लगे हैं। अपने फैंस की ही तरह खेसारी और पवन सिंह में भी हमेशा छत्तीस का आकांड़ा रहता है।

लेकिन एक समय पर यह दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन दोस्ती के दौरान भी दोनों में अनाकानी रहती थी। इसी अनाकानी को लेकर एक वाक्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी बताया था। निरहुआ ने बताया कि, पवन सिंह एक फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनसे खेसारी लाल यादव भी होटल में मिलने पहुंचे। वे पवन सिंह के सामने लंबी-लंबी हाकंने लगे। खेसारी कहने लगे कि मैं भी एक बहुत बड़ा इसी तरह का होटल बनाने वाला है।

निरहुआ ने बताया कि काफी देर खेसारी लाल यादव की बात सुनकर पवन सिंह चिढ़कर बोले कि अगर तुमने अब एक भी शब्द बोला तो मैं इसी कमरे की खिड़की से कूदकर अपनी जान दे दूंगा। इसके अलावा सबको पता है कि इस कमरे मैं और तुम ही हो तो मेरे मरने का शक तुम पर ही जायेगा। इसके बाद खेसारी ने कुछ भी नहीं बोला।

बता दें कि, पिछले दो-तीन सालों से पवन सिंह और खेसारी लाला यादव के रिश्तो में काफी गर्माहाट आई है। यह दोनों कई दिनों से एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं किए हैं। इसके अलावा इनके फैंस भी आपस में लड़ते रहते हैं। वहीं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी कभी-कभार कटाक्ष करने हुए एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। इन दोनों की दुश्मनी के कारण कई भोजपुरी एक्ट्रेस को भी दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने पर सोचना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Actress Neha Malik की फोटोज ने लगाई इंटरनेट पर आग, फैन्स का पसंद आ रहा है एक्ट्रेस का ये अंदाज़

ताज़ा ख़बरें