जब इस एक्टर बेटे पर अपने ही मां-बाप का स्टारडम पड़ा भारी, एक के बाद एक फ्लॉप हुई 17 फ़िल्में!

एक्टर की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया जब 4 साल में उनकी 20 फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इनमें से एक के बाद एक करीब 17 फ़िल्में फ्लॉप रही।

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे कई कलाकार है जिनका पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रहा है। फिर वह कपूर खानदान हो या बच्चन परिवार। इसके अलावा दत्त फैमिली भी इस लिस्ट में शामिल है। इनमें से एक ऐसा अभिनेता जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी शुरुआत फ्लॉप फिल्मों से हुई। इसके बाद भी उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी। इसी बीच उनके माता-पिता का स्टारडम काफी ऊंचा रहा, लेकिन बेटे को वो सफलता हासिल नहीं हो पाई। तो चलिए जानते हैं इस अभिनेता के बारे में…

टॉप एक्ट्रेस के साथ किया काम
सबसे पहले बता दे कि यह अभिनेता फिल्मी बैकग्राउंड से है लेकिन इसके बावजूद उन्हें बॉलीवुड दुनिया में संघर्ष करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि करीब 17 फिल्में उनकी फ्लॉप हो गई जिसके बाद लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर भी कहना शुरू कर दिया था, हालांकि उन्होंने कई टॉप फिल्मों में भी काम किया है जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। वह ऐश्वर्या, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर समेत कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं।

कौन है ये एक्टर?
यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बच्चन परिवार का एकलौता बेटा अभिषेक बच्चन है। जी हां.. हर कोई जानता है कि इनके माता-पिता भी बड़े सुपरस्टार है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है और दोनों ही इंडस्ट्री पर राज कर चुके हैं और आज भी सिनेमा से जुड़े हुए हैं। इसी बीच अभिषेक ने करीना कपूर के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धरी की धरी रह गई। इन दिनों अमिताभ बच्चन का भी जलवा खूब रहता था। वहीं अभिषेक की मां यानी कि जया बच्चन भी टॉप एक्ट्रेस थी।

जहां बेटा लगातार फ्लॉप फिल्में कर रहा था तो वही इनके पिता अमिताभ और मां जया कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर रहे थे। ऐसे में कई लोगों ने अभिषेक को बुरी तरह ट्रोल भी किया। जूनियर बच्चन अभिषेक की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया जब 4 साल में उनकी 20 फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इनमें से एक के बाद एक करीब 17 फ़िल्में फ्लॉप रही। हालांकि उन्होंने ‘युवा’, ‘पा’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ओटीटी में हासिल हुई पहचान
अब इन दिनों अभिषेक बच्चन ओटीटी की दुनिया में छाए हुए हैं। दरअसल, अभिषेक साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ में नजर आए। इसमें अभिषेक को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में भी उनकी एक्टिंग को सराहा गया।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों ‘बच्चन परिवार’ की बहू बनते-बनते रह गईं Karishma, खुद की मां ही बनी थी Love Story की असली विलेन!

ताज़ा ख़बरें