3 शादियां करने वाले Vinod Mehra ने Rekha को भी बनाया था सीक्रेट पत्नी! घर ले जाने पर मां ने की बदसलूकी

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा 70 के दशक में काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने अपने करियर में 'अमर प्रेम' और 'घर' जैसी करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा अपने दौर के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के माध्यम से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। जब वह बहुत छोटे थे तभी उन्होंने फिल्म ‘रागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। विनोद मेहरा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जिंदगी के लिए भी काफी चर्चा में रहे। उनकी तीन-तीन शादियों ने खूब सुर्खियां बटोरी। आज विनोद मेहरा की 79वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

विनोद मेहरा ने की 3 शादियां
फिल्म ‘रागिनी’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा 70 के दशक में काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने अपने करियर में ‘नौकर बीवी’, ‘जानी दुश्मन’, ‘अमर प्रेम’ और ‘घर’ जैसी करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बता दे विनोद मेहरा ने 3 शादियां की लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा अकेले रहे। विनोद मेहरा ने सबसे पहले मीना ब्रोका को डेट किया था। इन दोनों ने एक साथ फिल्म ‘रीटा’ में काम किया और यहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। इसके बाद यह शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन ये रिश्ता जल्द ही टूट गया।

बिंदियां संग चर्चा में रहा एक्टर का अफेयर
इसी बीच विनोद मेहरा की जिंदगी में मशहूर एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी की एंट्री हुई। कहा जाता है कि यह दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने पागल थे कि दोनों लिवइन में रहने लगे थे। यह भी कहा जाता है कि गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली थी। हालांकि फिर जल्दी ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। फिर विनोद मेहरा की जिंदगी में दस्तक देती है मशहूर एक्ट्रेस रेखा। जी हां.. वही रेखा जो अमिताभ बच्चन जैसे मशहूर अभिनेता को डेट कर चुकी है, लेकिन एक समय पर विनोद मेहरा भी उनकी जिंदगी का हिस्सा रहे थे।

विनोद की मां को पसंद नहीं थी रेखा
एक समय पर विनोद मेहरा और रेखा की जोड़ी सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी खूब पसंद की गई। यही वजह थी कि विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे के नजदीक आ गए और इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। लेकिन विनोद मेहरा की मां रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी जिसके चलते यह रिश्ता जल्द ही टूट गया। कहा जाता है कि विनोद रेखा को अपने घर लेकर गए थे लेकिन विनोद की मां ने रेखा को कभी एक्सेप्ट नहीं किया।

कहने वाले ये भी कहते हैं कि, विनोद की मां ने रेखा की चप्पल से पिटाई कर दी थी। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता, लेकिन विनोद मेहरा और रेखा का रिश्ता खूब सुर्ख़ियों में रहा था। इसके बाद विनोद मेहरा की शादी किरण नाम की लड़की से हुई। विनोद और किरण के दो बच्चे हैं जिनका नाम रोहन और सोनिया मेहरा है। इसके बाद साल 1990 में विनोद मेहरा हार्ट अटैक के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़ें: न पति न प्रेमी… फिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं Rekha?

ताज़ा ख़बरें