Rashmika से Nora तक, डिपफेक का शिकार हुई ये 6 हसीनाएं, Private Video से हुआ बवाल

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का भी एक डिपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद खुद एक्ट्रेस ने वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

AI एप धीरे-धीरे आम लोगों के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी अभिनेत्री के लिए नुकसानदायक हो रहा है। अभी तक ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो डिपफेक का शिकार हुई। अब इसी बीच मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का भी एक डिपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद खुद एक्ट्रेस ने वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। हालांकि नोरा कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जो डिपफेक वीडियो का शिकार हुई है। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी है अभिनेत्री के बारे में जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुई और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। तो आईए जानते हैं कौन सी है यह एक्ट्रेस?

रश्मिका मंदाना
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है साउथ और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का। बता दे पिछले दिनों रश्मिका का एक डिपफेक वीडियो को वायरल हुआ था जिसके बाद एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। दरअसल, जारा पटेल नाम की एक लड़की की बॉडी पर रश्मिका का फेस लगा दिया था जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया। इतना ही नहीं बल्कि खुद रश्मिका ने भी इस पर एक्शन लिया था।

कटरीना कैफ
इस लिस्ट में बॉलीवुड की ‘बार्बी डॉल’ कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। दरअसल, पिछले दिनों कैटरीना की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी जिसमें कैटरीना कैफ का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि उनका यह डिपफेक वीडियो बनाया गया था। दरअसल इस वीडियो में कैटरीना कैफ की बॉडी से तौलिया हटा दिया गया था जिसके बाद यह सीन काफी वायरल हुआ।

काजोल
पॉपुलर अभिनेत्री काजोल का नाम भी इसमें शामिल है। बता दे काजोल भी एक ऐसी अभिनेत्री है जो डिपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक इनफ्लुएंसर के चेहरे पर काजोल का चेहरा लगा दिया था जिसमें वह अपनी ड्रेस चेंज करती हुई नजर आई थी। बता दें, काजोल की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी नाराज हो गए थे, हालांकि बाद में पता चला कि यह एक्ट्रेस का डीप फेक वीडियो है।

आलिया भट्ट
पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी डिपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी है। दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बोल्ड तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिस पर आलिया भट्ट का चेहरा लगा दिया गया था। बता दें, यह वीडियो काफी चर्चा में रहा। हालांकि बाद में खुलासा हो गया कि यह केवल डिपफेक वीडियो है।

सारा तेंदुलकर
बता दें, डिपफेक वीडियो से सारा तेंदुलकर भी शिकार हो चुकी है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ नजर आई थी, लेकिन डिपफेक वीडियो के माध्यम से अर्जुन की जगह यहां पर सारा के बॉयफ्रेंड शुभमन गिल की फोटो लगा दी थी। इसके बाद यह तस्वीर काफी सुर्खियों में रही।

नोरा फतेही
अंत में पापुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही की बात करते हैं। हाल ही में नोरा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह किसी सेल के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। हालांकि नोरा ने जैसे इस वीडियो को देखा तो उन्होंने अपने फैंस को बताया कि यह एक डिपफेक वीडियो है। इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा कि, “शॉक्ड, यह मैं नहीं हूं।”

ये भी पढ़ें: Box Office पर औंधे मुंह गिरी ‘Merry Christmas’, 6 दिन में लागत भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन?

ताज़ा ख़बरें