CID के एक्टर Dinesh Phadnis समेत साल 2023 में इन चर्चित टीवी एक्टर्स  का हुआ निधन 

हाल ही में सीआईडी के एक्टर दिनेश फड़नीस का निधन हुआ, उनके अलावा साल 2023 में कई टीवी एक्टर्स ने इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

These Famous TV Actors Including CID Actor Dinesh Phadnis Died In The Year 2023: साल 2023 टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साल रहा है। इस साल कई टीवी सीरियलों की टीआरपी पर भी काफी असर पड़ा और कई पॉपुलर टीवी एक्टर्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में हिट शो सीआईडी के पॉपुलर एक्टर दिनेश फड़नीस का निधन हुआ। दिनेश फड़नीस के निधन से फैंस काफी दुखी हुए और अभिनेता के इतनी जल्दी इस दुनिया अलविदा कहने पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिनेश सिर्फ 57 के साल के थे और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते हुए उनका निधन हो गया। दिनेश फड़नीस के अलावा भी टीवी इंडस्ट्री ने साल 2023 में काफी बेहतरीन एक्टर्स को खोया है। 

साल 2023 में दुनिया को अलविदा कहने वाले टीवी एक्टर्स:

1.Nitesh Pandey: ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘अस्तित्व…एक प्रेम कहानी’ और ‘अनुपमा’ जैसे हिट सीरियलों में काम करे चुके अभिनेता नितेश पांडे ने भी साल 2023 में दुनिया को अलविदा कह दिया। नितेश जिन्होंने टीवी सीरियलों के अलावा कई हिट फिल्मों में भी काम किया था, उनका निधन 23 मई 2023 को हार्ट अटैक पड़ने से हो गया। नितेश सिर्फ 51 साल के थे। नितेश के निधन से टीवी इंडस्ट्री के कई लोग दुखी हो गए थे। नितेश के निधन पर फैंस भी काफी दुखी हुए थे। 

2. Vaibhavi Upadhyaya: ‘सीआईडी’, ‘अदालत’, ‘दहलीज’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे सीरियलों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय भी बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वैभवी का निधन 22 मई 2023 को कुल्लु, हिमाचल प्रदेश में हुआ। वैभवी का निधन एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। वैभवी सिर्फ 38 साल की थी। 

3. ​Aditya Singh Rajput: ‘बिग बॉस 12’, ‘आवाज’, ‘आशिकी’, और ‘लव’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का देहांत टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा धक्का था। आदित्य का 32 साल की ही उम्र में निधन हो गया। आदित्य अपने अंधेरी स्थित फ्लैट के बाथरूम में मृत पाए गए थे। उनकी मौत बाथरूम में गिरने से सर में आई चोट के कारण हुई थी।

ये भी पढ़ें: फैंस के लिए बुरी खबर CID के एक्टर Dinesh Phadnis का इस कारण से हुआ निधन

ताज़ा ख़बरें