Sidharth-Kiara Jaymala Video: बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। इसी बीच अब सिद्धार्थ और कियारा ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्हीं की जयमाला का है।
सिद्धार्थ और कियारा द्वारा शेयर किया गया वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में देख सकते है दुल्हन कियारा डांस करते हुए एंट्री लेती है। इसके साथ दूल्हे राजा सिद्धार्थ उनका इंतजार कर रहे है और कहते है कि वह लेट है। इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को गले लगाते है। इसके बाद वे एक-दूसरे को माला पहनाने की कोशिश करते है। जयमाला की रस्म मस्ती-मजाक करते हुए पूरी करते है और सिड-कियारा एक-दूसरे को किस करते है। इसके बाद दोनों डांस करते है।
इस वीडियो को देखकर फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे क्यूट मूमेंट बता रहे है। फैंस कियारा की खूबसूरती की तरफ कर रहे है। वहीं सिद्धार्थ भी काफी हैंडसम लग रहे है। सिद्धार्थ और कियारा आज दिल्ली से मुंबई लौटने वाले है। मुंबई आने के बाद वह एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले है। इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े लोग शामिल हो सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। पार्टी में अक्षय कुमार, सलमान खान, विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और शाहरुख खान समेत कई स्टार शामिल हो सकते है।
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला और ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी के बाद मल्होत्रा परिवार ने दिल्ली में अपने घर में बहू को धुमधाम से स्वागत किया। सिद्धार्थ-कियारा के ग्रैंड वेलकम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।