जब शादीशुदा Nutan के साथ गलत हरकत कर बैठे थे Sanjeev Kumar, एक्ट्रेस ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़!

संजीव कुमार को असली पहचान फिल्म 'शोले' के माध्यम से मिली थी। फिल्म में वह ठाकुर के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में करीब 25 साल तक इंडस्ट्री में राज किया।

हिंदी सिनेमा की फिल्में जितनी दुनिया भर में चर्चा में रहती है, उतना ही इन फिल्मों में काम करने वाले कलाकार भी रहते हैं। फिल्म के सेट से जुड़ी ऐसी-ऐसी कहानी सामने आती है जो काफी रोमांचक होती है तो कुछ डरावनी भी होती है। वहीं फ़िल्मी सितारें भी हमेशा अपने साथ काम करने वाले को-एक्टर के बारे में कुछ ना कुछ खुलासा करते रहते हैं। इन्हीं में से एक मशहूर अभिनेता रहे संजीव कुमार और नूतन का किस्सा है। जब नूतन ने फिल्म के सेट पर सरेआम संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़ कर दिया था जिसके बाद पूरी टीम एक्ट्रेस का मुंह देखते रह गई थी। तो चलिए आज हम जानते हैं नूतन और संजीव कुमार से जुड़ा यह किस्सा क्या था और आखिर क्यों इन दोनों के बीच झड़प पैदा हुई थी?

‘देवी’ के सेट पर घटी थी घटना
फिल्म ‘नगीना’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नूतन ने बहुत जल्दी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। नूतन जब बड़ी एक्ट्रेस बन गई थी तब संजीव कुमार ने अपने करियर की शुरुआत की थी। संजीव कुमार और नूतन ने एक साथ फिल्म ‘देवी’ में काम किया। इसी फिल्म के सेट पर नूतन ने एक मैगजीन में संजीव कुमार और उनके अफेयर के किस्से पढ़े। बस फिर क्या था? नूतन का पारा चढ़ गया और उन्होंने आव देखा न ताव सीधे संजीव कुमार को जाकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, पूरी-पूरी गलती इसमें संजीव कुमार की भी नहीं थी। हुआ यूं था कि उन्हें किसी ने कह दिया था कि किसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबर फैल जाए तो सफलता मिलने में आसानी होती है। बस फिर क्या था मैगजीन में इस तरह का किस्सा छप गया और नूतन तक भी पहुंच गया। नूतन इस तरह का आर्टिकल पढ़कर बहुत गुस्सा हुई और उन्होंने संजीव कुमार को फिल्म के सेट पर इस थप्पड़ जड़ दिया था।

इस दौरान नूतन को पता चला कि संजीव कुमार ने इस तरह की बातें फैलाई है तो उन्हें ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। वहीं संजीव कुमार इस बात पर काफी शर्मिंदा हुए। हालाँकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता, लेकिन उन दिनों इस मामले के बाद नूतन और संजीव कुमार का नाम काफी सुर्खियों में रहा था।

दोनों ही सितारों ने खूब कमाया नाम
बता दें, संजीव कुमार को असली पहचान फिल्म ‘शोले’ के माध्यम से मिली थी। फिल्म में वह ठाकुर के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में करीब 25 साल तक इंडस्ट्री में राज किया। इतना ही नहीं बल्कि जब संजीव कुमार का निधन हुआ उसके बाद भी उनकी करीब 10 फिल्में रिलीज हुई। उन्होंने ‘नमकीन’, ‘कोशिश’, ‘नया दिन नहीं रात’ जैसी फिल्मों में काम किया।

वहीं बात करें नूतन की तो उन्होंने ‘बंदिनी’, ‘सुजाता’, ‘सीमा’, ‘सौदागर’, ‘मिलन’, ‘छलिया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई। बता दें, नूतन ने नेवी अफसर रजनीश बहल से शादी रचाई थी जिसके बाद उनके घर बेटे मोहनीश बहल का जन्म हुआ। मोहनीश को हम भली-भांति जानते हैं। उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: Amrita Singh: 12 साल बड़े विनोद खन्ना से था इश्क, फिर 13 साल छोटे Saif से क्यों की शादी? रिश्ता टूटने पर ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

ताज़ा ख़बरें