कभी साईकिल से इस एक्ट्रेस का पीछा करते थे Salman Khan, शादी के लिए करने लगे थे जिद!

सलमान खान ने ऐश्वर्या को डेट करने के बाद कैटरीना कैफ , लूलिया वंतूर, जैकलिन फर्नांडीस को भी डेट किया। ऐश्वर्या से पहले उनका नाम संगीता बिजलानी और सौमी अली के साथ जुड़ा था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। सलमान एक ऐसे अभिनेता है जो न केवल अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं है। खासकर उनकी लव लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी। एक समय ऐसा था जब सलमान खान ऐश्वर्या राय पर जान छिड़कते थे हालांकि इनका रिश्ता जल्दी ही टूट गया। इसके अलावा अभिनेता का नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा। लेकिन कम लोग जानते हैं कि एक समय पर सलमान खान रेखा को भी पसंद करते थे। तो चलिए जानते हैं रेखा और सलमान से जुड़ा यह अनसुना किस्सा..

इन एक्ट्रेस संग जुड़ा सलमान का नाम
सबसे पहले हम आपको बता दे कि सलमान खान ने ऐश्वर्या को डेट करने के बाद कैटरीना कैफ , लूलिया वंतूर, जैकलिन फर्नांडीस को भी डेट किया। वहीं ऐश्वर्या से पहले उनका नाम संगीता बिजलानी और सौमी अली के साथ जुड़ा था। इसी बीच एक शो में सलमान खान ने खुलासा किया था कि, वह रेखा को भी बहुत पसंद करते थे और उनकी एक झलक देखने के लिए साइकिल से पीछा करते थे।

रेखा ने खोले थे कई राज
दरअसल, रेखा अपनी फिल्म ‘नानी’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंची थी। बस यही पर सलमान और रेखा की बॉन्डिंग दिखाई दी और इस दौरान इन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासा कर दिया। रेखा ने बताया कि सलमान खान जब छोटे से थे तब वह मॉर्निंग वॉक पर निकलती थी तो सलमान अक्सर उनके पीछे आया करते थे। इस दौरान सलमान खान ने भी बताया कि यंग एज में रेखा ही उनकी पहली क्रश हुआ करती थी।

सलमान ने यह भी बताया था कि बचपन में उन्होंने अपने घर वालों से कह दिया था कि वह रेखा से ही शादी करेंगे। हालांकि बड़े होने के बाद सलमान खान का दिल किसी और के लिए धड़क तो वही रेखा अमिताभ बच्चन को पसंद करती थी। हालांकि अमिताभ बच्चन और रेखा भी एक ना हो सके। वहीं सलमान खान और ऐश्वर्या का प्यार भी अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: 3 शादियां करने वाले Vinod Mehra ने Rekha को भी बनाया था सीक्रेट पत्नी! घर ले जाने पर मां ने की बदसलूकी

ताज़ा ख़बरें