Salman Khan का Aishwarya Rai और बेटी के साथ फोटो वायरल, जानिए आखिर क्या है सच्चाई

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान,ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन दिखाई दे रहे हैं

Salman Khan And Aishwarya Rai Photos: मुंबई में हाल ही में मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की वाइफ नीता मुकेश अंबानी की तरफ से एक शानदार कल्चरल इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई मशहूर सेलेब्स ने शिरकत की। बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान,सलमान खान,सिध्दार्थ मल्होत्रा से लेकर जान्हवी कपूर,श्रध्दा कपूर,सोनम कपूर,प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सितारों ने इस इवेंट में पहुंचकर चार चांद लगाया। इस मौके पर सितारों के आउटफिट और उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन्ही में से एक फोटो सलमान खान और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान,ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन दिखाई दे रहे हैं। दोनों को सालों बाद एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ दोनों के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इन दोनों के मजे भी ले रहे हैं। हालाकि वायरल हो रहे इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है।

किसी ने शरारत करते हुए दो अलग अलग वीडियो को एक साथ मर्ज करके सोशल मीडिया पर डाला है। जिस कार्यक्रम में ये सितारें नजर आए थे। उसमें कहीं भी दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया है। अलबत्ता सलमान खान ने शाहरूख खान के परिवार के साथ जरूर पोजेज दिए हैं। जिनमें गौरी,सुहाना और आर्यन भी थे। नीता मुकेश अंबानी का ये कल्चरल इवेंट दो दिनों तक चला था। जिसमें सितारों का मेला लगा था।

आपको बता दें कि एक समय था, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के खूब चर्चे होते थे। 2002 में दोनों का ब्रेकअप होने के बाद इस पर विराम लग गया। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर अपना घर अलग बसा लिया तो सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों ने एक साथ तीन या चार फिल्में की थी। जिनमें से हम दिल दे चुके सनम में दोनों लीड में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब हुई थी।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut ने वेस्टर्न कल्चर और स्टार किड्स की खराब हिंदी पर बोली इतनी बड़ी बात

ताज़ा ख़बरें