Rakhi Sawant Aka Fatima उमराह कर वापस लौंटी, लोग पूछे क्यों छोड़ा हिंदू धर्म फिर जानिए क्या था राखी का जवाब

मॉडल व एक्ट्रेस राखी सावंत पाक शहर मक्का मदीना से उमराह करके वापस मुंबई लौट आई हैं

Rakhi Sawant Returned From Umrah: मॉडल व एक्ट्रेस राखी सावंत पाक शहर मक्का मदीना से उमराह करके वापस मुंबई लौट आई हैं। लौटने पर मुंबई एअरपोर्ट पर राखी सावंत का बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ है। इस मौके पर फैजान अंसारी और तमाम लोग मौजूद थे। बाहर निकलते ही पैपराजी ने राखी सावंत का स्वागत किया और फिर पति आदिल खान से विवाद को लेकर कई सवाल पूछ डाले। राखी ने यहां बड़े ही संयम से सवालों का जवाब दिया और कहा कि वो पाक शहर से उमराह करके वापस आई हैं। बड़े ही किस्मत वाले लोग होते हैं, जो वहां जाते हैं। ऐसे में अब वो किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं।

राखी ने आगे कहा कि वो पिछले एक साल से पति आदिल खान से शादी करने के बाद पूरी तरह इस्लामिक रीति रिवाज फॉलो कर रही हैं। उन्होने रमजान में पूरे रोजे भी रखे थे। यहां राखी बात ही कर रही थी कि एक ने पूछा कि आखिर हिंदू धर्म में क्या बुराई थी राखी कि आपने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस पर राखी ने कहा कि चुकि उनकी शादी आदिल से हुई है। इसलिए उन्होने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह किया है और जहां तक हिंदू धर्म की बात है। तो उसमें कोई बुराई नहीं है।

राखी सावंत ने ये भी कहा कि अब वो उमराह भी कर चुकी हैं। इसलिए अब उन्हे फातिमा कहकर बुलाया जाए। इस मौके पर राखी सावंत के कंवर्जन सर्टिफिकेट पर भी सवाल पूछा गया। तो राखी सावंत ने कहा कि उनके पास सब कागजात मौजूद हैं और फिर नाम में क्या रखा है। उनके सऊदी के एक दोस्त ने इस बारे में सभी इंतजाम किए हैं। उसने ही वीजा लगाया था। राखी ने एक सवाल के जवाब में ये भी कहा कि मुसलमान लोग मंदिर में जाते हैं एक हिंदू लड़की मक्का चली गई तो क्या हो गया। वहां वही किस्मत वाले जाते हैं, जिनका बुलावा आता है।

राखी सावंत उर्फ फातिमा से जब पैपराजी ने उनके ऊपर 200 करोड़ की मानहानि के दावे का मामला पूछा। तब उन्होने कहा कि उन्हे इस बारे में कुछ नहीं मालुम है। वो यहां थी नहीं। अब वापस आई हैं। तब उन्हे चीजों की जानकारी होगी कि उनके विरोधी ऐसा ड्रामा क्यों कर रहे हैं। राखी ने ये भी कहा कि वो उनके नाम के सहारे पब्लिसिटी लेना चाह रहे हैं।

ये भी पढ़े: Avinash Sachdev के साथ अपने रिलेशनशिप पर पहली बार Shafaq Naaz ने किया रियक्ट, अविनाश को बताया झूठा

ताज़ा ख़बरें