Salman Khan के समझाने के बावजूद Prince Narula बदतमीजी करते हैं, अगर उनका व्यवहार ऐसा ही रहा तो मुझे उन्हें सबक सिखाना पड़ेगा : Gautam Gulati

रोडीज 19 के जज गौतम गुलाटी ने इस शो के दूसरे जज प्रिंस नरूला पर तंज कसा है, गौतम ने प्रिंस को बदतमीज बता दिया है।

Prince Narula is apprehensive of my presence Gautam Gulati: रोडीज का सीजन 19  इन दिनों तीनों जज प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी को लेकर खबरों में बना हुआ है। रोडीज में प्रिंस पुराने जज हैं और रिया चक्रवती, गौतम गुलाटी नए जज है। इस सीजन में प्रिंस का काफी खराब व्यवहार देखने को मिल रहा है। प्रिंस हमेशा रिया और गौतम को शो में नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच शो के जज गौतम गुलाटी ने प्रिंस के बारे को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। गौतम ने प्रिंस को घमंडी बता दिया है। 

गौतम ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए प्रिंस पर अपने विचार साझा किए हैं। गौतम ने प्रिंस पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे पता नहीं है कि प्रिंस की क्या दिक्कत है। मुझे प्रिंस पहले काफी पसंद थे, लेकिन जबसे मैंने का दोहरा व्यवहार देखा तबसे वे मेरी नजरों में गिर गए हैं।  उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है। उन्हें शो में नए जजों की मौजदूगी पसंद नहीं है। मैंने काफी दिनों तक उनका दुर्व्यवहार सहन किया, लेकिन जब पानी सर से ऊपर निकाल गया था तो मुझे चैनल से बातचीत करनी पड़ी।’’ 

गौतम ने आगे कि, ‘’यहां तक सलमान खान ने भी प्रिंस को समझाया कि उन्हें एक अच्छे जज की तरह पेश आना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद प्रिंस के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। आप बदतमीजी कर लो और बोलो की आपकी औकात क्या है।’’

इसके अलावा गौतम ने प्रिंस को चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘’अगर प्रिंस अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाते हैं और इसी तरह से बदतमीजी करते हैं, तो मुझे मजबूरन कुछ बड़े कदम उठाने होंगे। आप कब तक किसी की बदतमीजी सह सकते हो। इसके अलावा प्रिंस को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मैं उनसे काफी सीनियर हूं, मैंने उनसे ज्यादा शोज किए है। शायद इसीलिए प्रिंस को इस शो में मेरा होना पसंद नहीं है, उन्हें मेरी मौजूदगी से दिक्कत हो रही है। 

ये भी पढ़ें: जब एक महिला Arun Govil को भगवान राम मानकर उनके  पास अपने बीमार बेटे को ले आई, अरुण गोविल को महिला ने कहा, ‘’प्रभु इसे ठीक कर  दीजिए’’

ताज़ा ख़बरें