Adipurush Bycott Trends के बीच रामानंद सागर के बेटे Prem Sagar ने जताई नाराज़गी, बोले Om Raut को चमत्कार की उम्मीद थी

आदिपुरूष फिल्म को लेकर अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने प्रतिक्रिया दी है। प्रेम सागर पिता रामानंद सागर के साथ रामायण में प्रोडक्शन और लेखन का काम भी किया था

Prem Sagar First Reaction On Adipurush: फिल्म निर्देशक ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरूष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक्स ने जहां इस फिल्म की बंपर ओपनिंग की भविष्यवाणी की थी, वहीं इन सबके बीच आदिपुरूष फिल्म फिर से विवादों में आ गई। इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर आदिपुरूष बायकॉट ट्रेंड करने लगा। कोई इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए संवादों को छपरी संवाद बोल रहा था कि कोई फिल्म में प्रभास के कॉस्ट्यूम पर भी सवाल खड़े कर रहा है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया के अलावा फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने भी ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर की क्लास लगा दी।

इस बीच इस फिल्म को लेकर कई बड़ी बड़ी शख्सियतें भी अपना रियक्शन दे रही है और इसकी तुलना रामानंद सागर वाले रामायण से होने लगी, जिसने कामयाबी और लोकप्रियता की एक नई मिसाल पेश की थी। आदिपुरूष फिल्म को लेकर अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने प्रतिक्रिया दी है। प्रेम सागर पिता रामानंद सागर के साथ रामायण में प्रोडक्शन और लेखन का काम भी किया था। प्रेम सागर से जब इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए सड़क छाप संवाद जैसे तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की, के बारे में बताया गया तो वो हंसने लगे। बोले कोई आने वाले 50 सालों तक रामानंद सागर जैसी रामायण नहीं बना सकता।

प्रेम सागर ने कहा कि ओम राउत आदिपुरूष फिल्म के जरिए चमत्कार करना चाहते थे। प्रेम ने आगे कहा कि उनके पिता रामानंद सागर ने भी रामायण बनाते वक्त क्रीएटिव आजादी ली थी लेकिन उन्होने कभी फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ नहीं किया। तो वहीं सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के रोल पर इन्होने कहा कि रावण बहुत ही पढ़ा लिखा और बुध्दिमान व्यक्ति था। पर इस फिल्म में उसे खूंखार विलेन दिखाया गया है। यहां तक कि भगवान राम ने खुद भी रावण को बुध्दिमान माना था। जब रावण अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था, तब उन्होने लक्ष्मण को पास भेजा ताकि वो कुछ ज्ञान रावण से ले सके।

आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरूष अभी भी सोशल मीडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि ओम राउत और मनोज मुंतशिर भी साथ में ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद से लोगों की अपेक्षाओं को काफी निराशा हुई है। फिल्म मेकर ने जिस तरीके से इसे पेश किया है,वो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इस फिल्म में प्रभास ने राम,कृति सेनन ने सीता,सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़े: Dharmendra ने पोते की शादी में Yamla Pagla पर थिरकाया पैर, तो Sunny Deol ने Main Nikla Gaddi Leke पर किया जमकर डांस

ताज़ा ख़बरें