Dharmendra ने पोते की शादी में Yamla Pagla पर थिरकाया पैर, तो Sunny Deol ने Main Nikla Gaddi Leke पर किया जमकर डांस

करण की शादी के मौके पर धरम पाजी पूरे रंग में थे। शादी से पहले संगीत सेरीमनी में दादा धर्मेंद्र ने पोते की शादी में बहुत खुश नजर आए। इस मौके पर दादा और पिता ने जमकर डांस किया

Dharmendra And Sunny Deol Dance Video Goes Viral: बॉलीवुड में आजकल देयोल परिवार के यहां जश्न का माहौल है। जश्न हो क्यों ना भाई, अब शादी जो है, वो भी हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के पोते और सनी देयोल के बेटे करण देयोल की। जी हां करण देयोल की शादी के मौके पर बीती रात धर्मेंद्र भी पहुंचे और पूरा देयोल परिवार यहां म्यूजिक के तान पर डांस करता नजर आया। सनी देयोल के बेटी की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह भी यहां पहुंचे और सरदार तारा सिंह को बड़ी ही गर्मजोशी के साथ गले लगाया और बेटे की शादी की मुबारकबाद दी।

शादी के इस मौके पर धरम पाजी पूरे रंग में थे। शादी से पहले संगीत सेरीमनी में दादा धर्मेंद्र ने पोते की शादी में बहुत खुश नजर आए। धर्मेंद्र डांस फ्लोर पर भी गए और वहां पोते करण के साथ यमला पगला दीवाना गाने पर पैर भी थिरकाए। इस मौके पर इन दोनों करण के छोटे भाई ने ज्वाइन किया और देयोल परिवार ने जमकर डांस किया। धरम पाजी के डांस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स तरह तरह के कमेंट्स दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के अलावा यहां करण के डैडी भी पूरे जोश में दिखे। अब चुकि गदर एक प्रेम कथा हाल ही में दोबारा रिलीज हुई है। इसलिए इस मौके पर सनी देयोल सरदार तारा सिंह के लुक में नजर आए। सर पर पगड़ी वाला वही लुक, इस लुक में सनी देयोल बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। कुछ देर बाद सनी देयोल ने इसी लुक में गदर फिल्म के सुपरहिट गाने मैं निकला गड्डी लेके पर जमकर डांस किया। सनी देयोल के डांस का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि करण देयोल की शादी दृश्या आर्या से हो रही है। जो करण की लांग टाइम गर्लफ्रेंड रही है। शादी के इस मौके पर पूरा देयोल परिवार आजकल जश्न में डूबा हुआ है। शादी के इस समारोह के लिए सनी ने अपने दोनों सौतेली बहनों ईशा और उनकी बहन को भी इनवाइट किया था। जबकि हेमा मालिनी ने इस शादी से दूरी बनाई हुई है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने फिल्म Paheli की कहानी सुन दिया था मजेदार रियक्शन, हैरान रह गए थे Amol Palekar, जानिए क्या है पूरा किस्सा

ताज़ा ख़बरें