Pawan Singh का Love Life पर बड़ा खुलासा, बोले इतने धोखे मिल गए हैं कि अब प्यार करने की हिम्मत नहीं है?

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की हैं। जिसमें उन्होने ये भी बताया कि अब उनमें इश्क करने की हिम्मत नहीं है

Pawan Singh Talks About His Love Life: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं। जिनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। पवन सिंह के गाए गानों की लोकप्रियता की एक लंबी लिस्ट है। अभी हाल ही में पवन सिंह को बेस्ट सिंगर का पुरस्कार भी फिल्मफेयर फेमिना आइकॉन भोजपुरी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। लखनऊ में हुआ यह पुरस्कार समारोह में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दोस्ती का गवाह भी बना था। वैसे बात अगर पवन सिंह के निजी लाइफ की करें, तो पवन सिंह की निजी लाइफ काफी विवादों में रही है। हाल ही में दिए एक खास इंटरव्यू में पवन सिंह ने इन विवादों के बारे में विस्तार से बातें की हैं।

अभिनेता व सिंगर पवन सिंह ने एबीपी के इंटरटेनमेंट लाइव से बातचीत में इस बारे में खुलकर बातचीत की और कहा कि उन्हे अब किसी से इश्क विश्क नहीं है। इस बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि नही भाई, अब इश्क करने की हिम्मत नहीं है। पहले जो हुआ सो हुआ। दर्द मिला और दर्शकों का प्यार भी बहुत मिला। ये मेरे खून में नहीं है कि मैं किसी को अपने फायदे के लिए इस्तेमान करू। हां दूसरों का भला करने में अपना नुकसान उठा सकता हूं। अब पवन सिंह में प्यार करने की हिम्मत नहीं है। आपको बता दें कि पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों स्टार के रिलेशनशिप की खबरें पहले खूब आती थी। लेकिन फिर अचानक पवन सिंह ने शादी कर ली। जिसकी वजह से अक्षरा सिंह से ब्रेक हो गया था।

ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के बारे में कई बातों का खुलासा करते हुए संगीन आरोप भी लगाए थे। अक्षरा के इन आरोपों पर पवन सिंह ने कभी जवाब नहीं दिया। पवन सिंह की निजी लाइफ में इन विवादों का असर उनके करियर पर कभी नहीं पड़ा। आलम ये रहता है कि पवन सिंह का कोई भी गाना जैसे ही रिलीज होता है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग करने लगता है।

पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि आज अगर वो इतने बड़े कामयाब एक्टर हैं। तो उसकी वजह उनकी गायकी है। इस दौरान पवन सिंह ने अपने सबसे मशहूर गाने लालीपॉप के बारे में भी बताया कि रिलीज के 6 महीने तक ये गाना नहीं चला था, लेकिन उसके बाद इस गाने की कामयाबी ने सभी को हिला दिया था। गानों के साथ ही पवन सिंह आजकल कई पैन इंडिया फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो हमें जल्द ही देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक भोजपुरी एक्ट्रेस से रेप की खबर, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ताज़ा ख़बरें