Parineeti Chopra से लेकर Kiara Advani तक, बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन बनी अभिनेत्रियों ने कुछ इस तरीके से मनाया अपना पहला Karwa Chuth

बॉलीवुड की में इस साल कई सितारों ने शादी की है। ऐसे में कल कई अभिनेत्रियों ने अपना पहला करवा चौथ का त्योहार सेलीब्रेट किया

Parineeti Chopra, Kiara Advani & More Observe Their First Karwa Chauth: हमारे देश का हर त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा होता है। फिर चाहे वो दीवाली हो या फिर करवा चौथ। संस्कृति से जुड़ा होने के नाते इन त्योहारों के वैभव व कल्चर को हमारी फिल्मों का हिस्सा भी मेकर्स बनाते हैं। पर अगर असल लाइफ की बात करे तो आम लोगों की तरह ही फिल्मी सितारे भी इन त्योहारों को बड़े ही पारंपरिक अंदाज़ में सेलीब्रेट करते हैं। वैसे करवा चौथ का त्योहार कई सारी अभिनेत्रियों ने सेलीब्रेट किया है लेकिन उन लोगों के लिए ये बेहद खास रहा है जिन सितारों ने अभी हाल ही में शादी की है। तो चलिए जानते हैं कियारा आडवाणी से लेकर परिणिती चोपड़ा तक की अभिनेत्रियों ने इस त्योहार को कैसे सेलीब्रेट किया है।

सबसे पहले बात करते हैं सितंबर महीने में शादी रचाने वाले खूबसूरत कपल परिणिती चोपड़ा और राघव चढ्ढा की। इन दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलीब्रेशन की बड़ी प्यारी ही तस्वीरें शेयर की हैं। परी लाल जोड़े में पति राघव चढ्ढा को देख रही है। बाद में फिर राघव पानी पिलाकर वाइफ परिणिती का व्रत तोड़वा रहे है। ये व्रत बड़ा ही खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पत्नियां ये व्रत रखती हैं। परी इन लाल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है। अपने सोशल मीडिया पर परी ने करवा चौथ सेलीब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि हैपी करवा चौथ माइ लव।

इसके अलावा सिध्दार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी अपना पहला करवा चौथ सेलीब्रेट किया। इस मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लाल कलर का कर्ता और कियारा ने भी लाल कलर का सूट पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं और अपने पहले करवा चौथ फेस्टीवल को पूरे पारंपरिक अदाज़ से सेलीब्रेट कर रहे हैं। दोनों की इन खूबसूरत तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आशीर्वाद माइ लव।

इसके अलावा शिवालिका ओबरॉय व उनके पति अभिषेक पाठक ने भी अपना पहला करवा चौथ का फेस्टीवल सेलीब्रेट किया। दोनों ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। शिवालिका के अलावा सोनाली सहगल और साउथ की स्टार एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी पति के साथ करवा चौथ सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सभी अभिनेत्रियां लाल जोड़े में ग्लेमर बिखेर रही हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने अपनी फिल्मों में हिंदू कल्चर को ज्यादा प्रमोट किया है वो Anti-Nationalist हो ही नहीं सकता, गायक Abhijeet का बड़ा…

ताज़ा ख़बरें