Dinesh Lal Yadav की एक्ट्रेस Rachna Singh Yadav ने रखी फिल्म कलाकंद की सक्सेज पार्टी, मनाया अपना जन्मदिन

इस जन्मदिन की सबसे खास बात ये रही कि रचना सिंह यादव के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म "कलाकंद" रिलीज हुई थी जिसमे वो एक अहम किरदार में हैं

Nirahua Actress Rachna Singh Birthday Bash: मिस इंडिया, मिस काशी और मिस यूपी का खिताब जीत चुकी अभिनेत्री रचना सिंह यादव ने हाल ही में अपना जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। जिसे उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अपने करीबी और परिवार जनों के साथ साथ मनाया। इस जन्मदिन की सबसे खास बात ये रही कि रचना सिंह यादव के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म “कलाकंद” रिलीज हुई थी जिसमें वो एक अहम किरदार में हैं।

फिल्म कलाकंद में एक्ट्रेस रचना सिंह का किरदार दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। उधर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी एक्ट्रेस के फिल्म में परफॉर्मेंस की काफी सराहना कर रहे हैं। ऐसे में ये रचना सिंह यादव के लिए डबल खुशी की खबर थी, इसीलिए उन्होंने अपने जन्मदिन के साथ ही फिल्म कलाकंद की सक्सेस पार्टी भी मनाई।

फिल्म की सक्सेज पार्टी और बर्थडे के इस खास मौके पर कई सारे गणमान्य लोग मौजूद थे और सभी लोगो ने रचना सिंह यादव को जन्मदिन की और उनकी फिल्म की सफ़लता की शुभकामनाएं दी। बता दें कि रचना सिंह यादव कमाल की अभिनेत्री है। जो अपने बेहतरीन लुक और अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करती है। उन्होंने हिंदी में कई सारे प्रोजेक्ट किए हैं, जिसमें एक दो सीरियल भी है।

भोजपुरी में शुरुआत रचना सिंह यादव ने ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने से की। फिर उसके बाद उन्होंने फिल्म कलाकंद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ किया। जो अब रिलीज हो चुकी है। रचना सिंह यादव ने हाल में हिंदी फिल्म “कटान” की शूटिंग पूरी की है। जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता नजर आयेंगे ये फिल्म बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Star Yash Kumar की आने वाली फिल्म चाची नंबर वन का पहला लुक रिलीज


ताज़ा ख़बरें