Kusha Kapila तलाक की अनाउंसमेंट करने के बाद हुई ट्रोल का शिकार, यूजर्स बोले इसको भी फिल्मी दुनिया की हवा लग गई

शादी के करीब 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बताया जाता है कि दोनों ने एक नहीं बल्कि दो दो बार शादी की थी। पति से अलग होने के ऐलान के बाद से वो सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो रही हैं

Kusha Kapila Trolls After Announced Her Divorce: वेब सीरीज मसाबा मसाबा से सुर्खियों में आई मशहूर यूट्यूबर कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक की घोषणा कर दी है। कुशा ने पति से अलग होने की ये घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की है। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बताया जाता है कि दोनों ने एक नहीं बल्कि दो दो बार शादी की थी। पति से अलग होने के ऐलान के बाद से वो सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो रही हैं।

कुशा कपिला की इस घोषणा के बाद से ही उन्हे ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कुशा को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कुशा कपिला को स्टारडम का नशा छा गया है। किसी ने लिखा है कि आजकल ये आम हो चला है। हर कोई ब्रेकअप कर रहा है। लगता है कुशा को भी बॉलीवुड की हवा लग गई है। एक अन्य ने इस बारे में लिखा है कि कुशा ने जोरावर के साथ अन्याय किया है। तो वहीं दूसरे ने लिखा है कि कुछ समय बाद कुशा को अपनी गलती का ऐहसास होगा, तब वो धरती पर आ जाएगी।

इस बारे में कुशा कपिला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी। जिसके बाद हर कोई शॉक्ड रह गया। कुशा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि जोरावर और उन्होने आपसी रजामंदी से अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों के लिए ये आसाना फैसला बिल्कुल भी नहीं था लेकिन जीवन के इस मोड पर ये जरूरी हो गया था। हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ जिया है वो हमारे लिए सबकुछ है। लेकिन दुख की बात ये है कि हम आगे की लाइफ में एक दूसरे के लिए जो चाहते हैं वो बिल्कुल अलग है।

आपको बता दें कि कुशा और जोरवर एक दूसरे से एक शादी में मिले थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती औऱ गहरी होती गई। चार सालों तक एक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली और अब करीब 6 साल बाद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया है। कुशा कुछ सीरीज जैसे कि घोस्ट स्टोरीज और सेल्फी में भी नजर आई थी। जोरावर की हालाकि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़े: Dipika Kakar को बेटे को लेकर सता रही है चिंता, एक्ट्रेस ने बताया बेटे की तरह ही उनका भी हुआ था प्री-मेच्योर जन्म

ताज़ा ख़बरें