Know Everything About Sapnakishadi: हरियाणा की जानी-मानी सिंगर, डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) मां बन गई हैं। हालही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब सपना चौधरी की शादी को लेकर उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हलाकि आपको बता दे, असल बात यह है कि सपना और हरियाणवी संगीतकार वीर साहू (Veer Shahu) की जनवरी में ही शादी हो गई थी लेकिन इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी। इनकी शादी की खबर को गुप्त रखा गया था। दोनों की रिलेशनशिप की खबरें तो बहुत थी, लेकिन दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी।

सपना की शादी की सच्चाई
खबरों के मुताबिक, सपना और वीर ने साल की शुरुआत में ही शादी कर ली थी लेकिन परिवार के एक सदस्य की मृत्यु के कारण उन्होंने अपनी शादी की घोषणा नहीं की थी। डांसर की मां के मुताबिक सपना और वीर की कोर्ट मैरिज हुई थी, यानि कि उन्होंने पारंपरिक पद्धति से विवाह के लिए सात फेरे नहीं लिए थे।

सपना की मां ने कहा है कि अब बच्चे का जन्म का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके साथ ही परिवार आधिकारिक तौर पर उनकी शादी की घोषणा भी करेगा।

इस बीच वीर ने मंगलवार की रात को फेसबुक पर लाइव होकर दर्शकों को बताया कि वह पिता बन गए हैं। जिसके बाद उन्हें ट्रॉल्स का भी सामना करना पड़ा था।

दोनों ने 4 साल पहले शुरू की थी डेटिंग
वीर एक हरियाणवी अभिनेता-गायक और लेखक हैं। वहीं सपना हरियाणवी इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं। कथित तौर पर इस जोड़े ने 4 साल पहले डेट करना शुरू किया था। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को गुप्त ही रखा था।

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती है। सपना चौधरी अपने हरियाणवी गीत ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से सपना चौधरी को लोगों के बीच और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल गई।
