Kishore Kumar की चार शादियों की ये थी असली वजह, Yogeeta Bali के साथ शादी एक मजाक साबित हुई थी

किशोर कुमार अपने गानों के साथ ही फिल्मी सितारों के साथ संबंधों को लेकर विवादों में रहे थे। किशोर कुमार अपनी चार शादियों को लेकर भी विवादों में थे

Kishore Kumar Four Marriage Controversy Truth: हिंदी सिनेमा के हरफनमौला कलाकारों में से एक किशोर कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 4 अगस्त 1929 को किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार उनका फिल्मी नाम था। किशोर कुमार शुरू शुरू में सिनेमा में काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन भाई अशोक कुमार के कहने पर उन्होने बतौर सिंगर अपने करियर का आगाज किया और फिर बाद में कई फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आए। फिल्मों का निर्माण भी किशोर कुमार ने किया। यहां तक कि कुछ फिल्मों में किशोर कुमार ने संगीत भी दिया था।

किशोर कुमार अपने गानों के साथ ही फिल्मी सितारों के साथ संबंधों को लेकर विवादों में रहे थे। किशोर कुमार अपनी चार शादियों को लेकर भी विवादों में थे। तो चलिए जान लेते हैं कि किशोर कुमार ने आखिर किन हालात में चार चार शादियां की। सभी को अपने अभिनय और गायिकी से इंटरटेन करने वाले किशोर कुमार की निजी लाइफ में गम ही गम था। हालाकि वो अपनी कामयाबी और घर परिवार से खुश तो थे, पर किशोर कुमार की कोई भी खुशी परमानेंट नहीं रही थी।

किशोर कुमार ने जब पहली शादी रूमा गुहा ठाकुरता उर्फ रूमा घोष से की, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। रूमा उस समय बंगाल की मशहूर अभिनेत्री व गायिका थी, पर रूमा ने घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने के बजाए अपने करियर पर ज्यादा फोकस करती रही। इस वजह से दोनों में लंबे समय तक नहीं पटी और आठ साल तक एक साथ रहने के बावजूद किशोर कुमार रूमा से अलग हो गए। किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार रूमा से ही हैं।

किशोर कुमार ने दूसरी शादी मधुबाला से की। मधुबाला से किशोर कुमार ने सिर्फ अपना वादा निभाने के लिए शादी की थी। जबकि वो जानते थे कि मधुबाला ज्यादा दिनों तक ज़िंदा नहीं रहेगी। 9 सालों तक किशोर कुमार ने मधुबाला की सेवा की और इसके बाद मधुबाला का निधन हो गया। कहते हैं किशोर कुमार मधुबाला की बीमारी से इतना दुखी थे कि उस दौर में गाए उनके दर्द भरे नगमें ज्यादा कामयाब हुए। किशोर कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि योगिता बाली के साथ उनकी तीसरी शादी एक मजाक थी।

योगिता बाली ने किशोर कुमार पर पैसे के भूखे का आरोप लगाया। जबकि किशोर कुमार का कहना था कि योगिता अपनी मां के कहने के मुताबिक चलती थी। योगिता कभी भी उनके साथ रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं थी। इस वजह से तीसरी शादी भी टूट गई। किशोर कुमार ने 1980 मे चौथी और आखिरी शादी कि लीना चंदवरकर से की। किशोर कुमार के मुताबिक लीना काफी समझदार है और रिश्तों की बागडोर की उसे काफी समझ है, पर अफसोस किशोर कुमार लीना के साथ ज्यादा नहीं रह पाए। लीना से शादी के 7 सालों बाद किशोर कुमार की मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Ananya Panday और Aditya Roy Kapur की डेटिंग की खबरों पर Chunky Panday ने दिया रियक्शन, बोले ऐसी खबरें तो आती रहती हैं

ताज़ा ख़बरें