Khatron Ke Khiladi 13 में भाग लेने के लिए प्रतियोगी South Africa रवाना, Shiv को आई ने तो Ruhi को पति ने किया विदा

शिव ठाकरे के लिए ये लम्हा काफी इमोशनल रहा क्योंकि उन्हे विदा करने उनके परिवार के साथ उनकी मां भी आई हुई थी। मां ने बेटे को आशीर्वाद देकर विदा किया

Khatron Ke Khiladi 13 Contestants Leave Mumbai: छोटे परदे का सबसे रोमांचक शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी के नये सीजन के लिए बिगुल बज चुका है। नये सीजन 13 में क्या कुछ अलग होगा ये तो हमें आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन इसे लेकर अभी से दर्शकों के दिलों की धड़कने बढ़ चुकी हैं। वो इसलिए कि प्रतियोगी मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं। बीती रात मुंबई एअरपोर्ट में प्रतियोगियों की हलचल देखने को मिली, जहां प्रतियोगियों को विदा करने उनके अपने प्यारे आए हुए थे।

सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस 16 के रनरअप रहे शिव ठाकरे की। शिव ठाकरे के लिए ये लम्हा काफी इमोशनल रहा क्योंकि उन्हे विदा करने उनके परिवार के साथ उनकी मां भी आई हुई थी। मां ने बेटे को आशीर्वाद देकर विदा किया। शिव ठाकरे ने इस मौके पर कहा कि फैन्स और गणपति बप्पा और मां की ब्लेसिंग के साथ वो जा रहे हैं। काम करना उनका काम है, फैसला ऊपरवाला करेगा।

खतरों के खिलाड़ी 13 में सांप और बिच्छू को लेकर पहले से ही डरी हुई रूही चतुर्वेदी के लिए वो पल काफी रोमांटिक रहा, जब वो मुंबई एअरपोर्ट से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो रही थी। एअरपोर्ट पर उन्हे छोड़ने उनके पति आए हुए थे। जाने से पहले दोनों ने एक दूसरे को जमकर प्यार किया और सबके सामने ही लिप-लॉक करते नजर आए। लिप-लॉक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पति के साथ ही रूही का परिवार भी मौजूद था।

रोहित बोस रॉय की ब्लैक ड्रेस में यहां धमाकेदार एंट्री हुई। वो अपनी वाइफ मानसी जोशी के साथ नजर आए। रोहित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो कई सालों से इस शो का हिस्सा बनना चाह रहे थे,लेकिन चीज़े उनके मुताबिक नहीं हो पा रही थी। अब जाकर ये संभव हुआ है। तो जाहिर सी बात है। वो बहुत एक्साइटेड हैं। अंजुम फाकीह और अंजली आनंद दोनों अलग अलग आए। इन दोनों ने भी मीडिया को बताया कि वो एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी हैं। देखते हैं क्या होता है।

स्पिटविला विनर साउंडस मोफाकीर चिक ब्लैक ड्रेस में स्पॉट की गई। इसके अलावा अरजीत तनेजा ब्लैक आउटफिट में तो रैपर डिनो जेम्स व्हाइट ड्रेस में नजर आए। दोनों ही इस शो को लेकर उत्साहित हैं और वो इसे एक हॉलीडे पैकेज समझकर जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Nikhil Chinapa को Roadies में इस चीज से है काफी नफरत, बोले  MTV को अब कुछ नया  करना चाहिए

ताज़ा ख़बरें