आपको याद है ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक का छोटा भाई बना ये बच्चा? अब हो गया हैंडसम हंक, लुक्स पर मरती लड़कियां!

'कहो ना प्यार है' के माध्यम से ऋतिक ने डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण ऋतिक के पिता राजेश रोशन ने किया। किस्मत से ये फिल्म इतनी हिट हुई के कि, ऋतिक को बॉलीवुड में गोल्ड एंट्री मिली।

ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ तो आपने देखी ही होगी? यह फिल्म ऋतिक की पहली फिल्म थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे। इतना ही नहीं बल्कि अमीषा पटेल के साथ नजर आए ऋतिक रोशन की जोड़ी इतनी हिट हुई थी कि इस फिल्म को एक साथ दर्जनों अवॉर्ड्स हासिल हुए थे। इसके अलावा फिल्म में एक छोटे से बच्चे ने भी काम किया था जिन्हें खूब लाइमलाइट मिली थी। बता दे अब यह बच्चा बड़ा हो गया है और आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में…

डेब्यू फिल्म से मिली पहचान
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के माध्यम से ऋतिक ने डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण ऋतिक के पिता राजेश रोशन ने किया। किस्मत से ये फिल्म इतनी हिट हुई के कि, ऋतिक को बॉलीवुड में गोल्ड एंट्री मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। इसी फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने भी काम किया था जिनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया था। बता दें इस बच्चे ने फिल्म में ऋतिक के छोटे भाई अमित का किरदार निभाया जिसे खूब पसंद किया गया था। अब ये बच्चा बड़ा हो गया है और काफी हैंडसम भी दिखाई देता है।

कौन था ये बच्चा?
इस बच्चे का नाम अभिषेक शर्मा है जो अब काफी बड़े हो गए हैं और हैंडसम दिखाई देते हैं, सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर खूबसूरत तस्वीर वायरल होती रहती है जिन पर लड़कियां काफी रिएक्ट करती है। अभिषेक अपने लुक्स कद, काठी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जब अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट साझा की तो इसमें कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट कर उनकी खूब तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आप मिरर को देख रहे हैं और मैं आपको..।” एक ने लिखा कि, “क्या स्वैग है। आपको और फिल्में करनी चाहिए..” इस तरह कई लोगों ने अभिषेक की तारीफ की।

बता दे अभिषेक शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्हें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में भी काम किया।

ये भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ निर्देशन में हाथ आजमाएंगे Hritik Roshan? कहा- मैं इस पर विचार कर रहा हूं..

ताज़ा ख़बरें