Jad Hadid और Akanksha Puri हुए रोमांटिक, दोनों ने एक दूसरे को किया Kiss तो Palak Purswani का रियक्शन देखने लायक था

जैद हदीद और आकांक्षा पुरी पलक की बर्थडे पार्टी में अचानक से रोमांटिक हो गए। पहले जैद ने आकांक्षा को किस किया और फिर आकांक्षा पुरी ने भी जैद हदीद को किस किया

Jad Hadid And Akanksha Puri Kiss Each Other: बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के शुरूआती दौर में जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को किस कर लिया था। जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। दोनों की इसे लेकर काफी आलोचना भी हुई थी और उसके कुछ दिनों बाद ही आकांक्षा पुरी को शो से बाहर कर दिया गया था। जबकि आकांक्षा का कहना था कि उन्होने टास्क समझकर ये किया था, लेकिन जैद ने इसे अलग ही मोड दे दिया। बहरहाल अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले हो चुका है और एल्विश यादव सीजन 2 को जीत भी चुके हैं। ऐसे में ये किस्सा एक बार फिर से शुरू हो गया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की पूर्व प्रतियोगी पलक पुरसवानी ने बीती रात अपने बर्थडे पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जहां पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के कई पूर्व प्रतियोगी पलक के बर्थडे को सेलीब्रेट करने पहुंचे।

इस मौके पर जैद हदीद और आकांक्षा पुरी से लेकर आशिका भाटिया भी यहां पहुंची थी। सभी ने पैपराजी के सामने केक काटकर पलक पुरसवानी को जन्मदिन की बधाई दी। एक तरफ जहां पलक पुरसवानी केक काटने में बिजी थी। वहीं दूसरी ओर जैद हदीद और आकांक्षा पुरी अचानक से रोमांटिक हो गए। पहले जैद ने आकांक्षा को किस किया और फिर आकांक्षा पुरी ने भी जैद हदीद को किस किया। ये सिलसिला कुछ देर तक चलता रहा। ये देखकर पलक की तो हवाइया उड़ गई। पलक ने सोचा होगा ये दोनों मेरे बर्थडे पार्टी में क्या कर रहे हैं। बहरहार थोड़ी देर पैपराजी के सामने जैद और आकांक्षा एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहे।

जैद और आकांक्षा के किस को देखकर पलक बोली ये क्या हो रहा है। इसके बाद पलक ने भी आकांक्षा को प्यार से किस कर लिया। किस और प्यार के बीच पलक के बर्थडे का सेलीब्रेशन अपने पूरे शबाब पर था। आपको बता दे कि पलक पुरसवानी का बर्थडे 12 अगस्त को ही था,लेकिन उन्होने पार्टी नहीं दिया था और पलक ने वादा किया था कि बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनल के बाद वो अपने दोस्तों को बर्थडे की पार्टी देंगी और अब पलक ने ऐसा कर दिखाया। हालाकि इस पार्टी में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव नहीं आए। पर दोनों को ही यहां आए मेहमान सेलेब्स ने खूब याद किया।

पलक के इस बर्थडे की सारी लाइम लाइट जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ले गए। उनका एक दूसरे को किस करना एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया था। बिग बॉस के घर में जब ये हुआ था। तब दोनों ने इसे महज इत्तेफाक बताया था। पर अब इस किस पर दोनों का रियक्शन क्या होगा। आपको क्या लगता है। हमें कमेंट्स कर जरूर बताइए।

ये भी पढ़े: Shiv Thakare ने बताया आखिर क्यों खतरों के खिलाड़ी 13 में उनके साथ स्टंट करने से Archana Gautam ने कर दिया था इनकार

ताज़ा ख़बरें