Bollywood की आने वाली ये चार बड़ी फिल्में  South की Remake हैं

इस साल रिलीज होने वाली बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में साउथ फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक है

Bollywood movies South Remake: इस साल बॉलीवुड की कई फिल्में जोकि साउथ फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक हैं, रिलीज होने वाली हैं। इनमें से बॉलीवुड के चार बड़े स्टार हैं जिनकी फिल्में साउथ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ये चार अभिनेता हैं- सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन। इन चार अभिनेताओं की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन स्टार्स में सबसे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा है, जोकि 17 फरवरी को रिलीज हो रही। 

तो चलिए जानते हैं कि इन चार स्टार्स की आगामी फिल्में किन साउथ फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक है:

1.किसी का भाई किसी की जान: सलमान खान स्टारर यह फिल्म साल 2014 में आई तमिल फिल्म ‘वीरम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सुपरस्टार अजित कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। इसमें चार भाईयों की एकता की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी थींं। तमिलनाडु में यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को निर्देशक शिवा द्वारा निर्देशित किया गया था। सलमान की यह रीमेक फिल्म ईद के दिन रिलीज हो रही है।

2.भोला: अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जोकि दर्शकों को काफी पंसद आया था। यह फिल्म भी साल 2019 में आई फिल्म ‘कैथी’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कार्थी ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में एक बाप और बेटी कहानी को दिखाया गया था। कैदी बाप जेल की सजा काटकर कई सालों बाद अपनी बेटी से मिलने जा रहा होता है, लेकिन तभी उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म भी सुपरहिट थी। इस फिल्म का एक्शन काफी जबरदस्त था। हालांकि अजय देवगन द्वारा निर्देशित रीमेक फिल्म ‘भोला’ में ‘कैथी’ से भी अलग लेवल का एक्शन रखा गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।

3.सेल्फी: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘ड्राईविंग लाइसेंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामूडु ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक फैन और सुपरस्टार की कहानी को दिखाया था, जोकि एकसमय पर जाकर एक-दूसरे के विरोधी हो जाते हैं। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

4.शहजादा: कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठुप्रेमेुलु’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। साल 2020 में आई अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में दर्शकों को पूजा हेडगे और अल्लू अर्जुन की जोड़ी काफी पंसद आई थी। कार्तिक की शहजादा 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Prabhas की आने वाली वो आठ फिल्में जो बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगी

ताज़ा ख़बरें