Dipika Kakar ने अपने नन्हे शहजादे के साथ किया डांस, लोग बरसा रहे हैं ढेर सारा प्यार

दीपिका कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका बेटे के का हाथ पकड़े प्यार से उसके साथ डांस कर रही हैं

Dipika Kakar Dances With Her New Born Baby Boy: टीवी के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस वक्त पैरेंटहुड का आनंद ले रहे हैं। दीपिका और शोएब का बेटा रूहान अब एक महीने का हो गया है। ऐसे में मां दीपिका कक्कड़ बेटे को लोरिया सुनाकर थपकियां दे रही हैं। दीपिका कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका बेटे के का हाथ पकड़े प्यार से उसके साथ डांस कर रही हैं और शायद उसे सुलाने की कोशिश कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में बेटे रूहान का हाथ पकड़े मां दीपिका नजर आ रही हैं। मां बेटे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए भी दिल का इमोजी बनाया है। हालाकि दोनों ने तीन दिन पहले बेटे रूहान के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें रूहान लिखने के साथ ही दिल की इमोजी बनाई थी और कैप्शन में लिखा था कि आपका अपनी दुआओं में लगातार शामिल करने के लिए शुक्रिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस फोटो को लेकर पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए थे। जबकि कई सेलेब्स ने भी अपना प्यार नन्हे रूहान पर बरसाया था। आपको बता दें कि दीपिका और शोएब 21 जून को पैरेंट्स बने थे। ऐसे में बेटे के एक महीना पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक इमेज शेयर किया था। एक्टर ने एक ब्लॉग भी बनाया था। जिसमें रूहान की बुआ रूहान को कुछ सरप्राइज देती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि दीपिका की पहली शादी 2011 में हुई थी, लेकिन 2015 में दीपिका अपने पति रौनक सैमसन से अलग हो गई। इसके बाद वो ससुराल सिमर का में नजर आई। जहां उन्हे को-एक्टर शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया और दोनों ने 2018 में शादी कर ली। शादी के 5 सालों बाद शोएब और दीपिका माता पिता बने हैं। ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दोनों और उनके परिवार में कितनी खुशी होगी।

ये भी पढ़े:

ताज़ा ख़बरें