Debina Bonnerjee ने बताया कि कैसे Post Pregnancy Fat से पा सकते हैं छुटकारा, सिर्फ 25 दिनों तक फॉलो करे ये रूटीन

देबिना आजकल एक ऐसे रूटीन को फॉलो कर रही हैं। जिससे उन्हे उम्मीद है कि वो जल्दी में पेट के आस पास जमे फैट से छुटकारा पा सकती हैं। जो अक्सर महिलाओं को पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद हो जाता है

Debina Bonnerjee Sets A 25 Days Fitness Goal: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दो खूबसूरत बच्चियों की मां हैं। कुछ वजहों से देबिना एक के बाद दूसरी बच्ची की मां जल्दी से बन गई थी। देबिना अब अपने बच्चों और परिवार के साथ अपने ये लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। बीच में अपने मोटापे की वजह से देबिना ट्रोल का शिकार हो गई थी, जिसका एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को बाद में करारा जवाब दिया था। देबिना आजकल एक ऐसे रूटीन को फॉलो कर रही हैं। जिससे उन्हे उम्मीद है कि वो जल्दी में पेट के आस पास जमे फैट से छुटकारा पा सकती हैं। जो अक्सर महिलाओं को पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद हो जाता है।

देबिना की माने तो, 25 दिनों के एक तयशुदा रूटीन को फॉलो कर आप पहले जैसी स्लिम तो नहीं लेकिन फैट्स से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। इस बारे में देबिना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए जानकारी दी है। देबिना का मानना है कि ऐसा करके स्टोबबर्न फैट से निजात पाया जा सकता है।

एक्ट्रेस ने लिखा है कि आज तीसरा दिन है। हम हार्ड वर्क कर रहे हैं। उम्मीद है कि मैं जो 25 दिनों का एक गोल निश्चित किया है। उससे हमारे फिटनेस में अच्छे की उम्मीद है। हम इससे पहले जैसा तो नहीं बन सकते लेकिन हां हमारी शेप इससे जरूर बदल सकती है। एक दूसरी स्टोरी में देबिना ने लिखा है कि हम थोड़ा आराम कर रहे हैं। पर हम इस पर फोकस करेंगे, वापस स्टार्ट करेंगे।

एक अन्य स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए देबिना ने लिखा है हम दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें हमारे पति भी हमारा साथ दे रहे हैं। उम्मीद है कि हम जल्दी ही फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि देबिना के पति गुरूमीत चौधरी भी फिटनेस क्रीक माने जाते हैं। ऐसे में देबिना का पति का भी भरपूर साथ मिलता है। जो जाहिर सी बात है। उनकी हौसलाअफजाई इसमें और होगी और देबिना कड़ी मेहनत करके अपना गोल जल्द ही प्राप्त कर लेंगी।

ये भी पढ़े: Adipurush की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच Ramayan के राम Arun Govil भी भड़के, बोले इसे हॉलीवुड की कार्टून फिल्म की तरह बना दिया है

ताज़ा ख़बरें