Arvind Akela Kallu ने Holi Song रंग करे छप छप हुआ वायरल, Dimple Singh के साथ दिखी दिलकश केमिस्ट्री

होली के रंग से रंगा ये गीत अरविंद अकेला कल्लू और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। ये गाना कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है

Arvind Akela Kallu Rang Kare Chap Chap Goes Viral: होली का त्योहार आने को है ऐसे में हिंदी व भोजपुरी इंडस्ट्री में अभी से होली के रंगों की फुहार उड़ने लगी है। होली से सराबोर गानों का जिक्र करे, तो भोजपुरी में भी तमाम वीडियो गाने रिलीज हो रहे हैं। खेसारी,रितेश पांडे के साथ ही अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं। कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में गाया नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। होली के रंग में रंगा ये गाना अब वायरल हो गया है।

होली के रंग से रंगा ये गीत अरविंद अकेला कल्लू और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। ये गाना कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में डिम्पल सिंह का अलग ही होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। इस गाने को लेकर कल्लू का कहना है कि गाना जबरदस्त है। यह गाना इस होली को यादगार बनाने वाला है, इसलिए मैं अपील करूंगा कि दर्शक इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। डिम्पल प्रतिभाशाली कलाकार हैं, हमने साथ मिलकर एक शानदार केमेस्ट्री साझा की है।

कल्लू का आगे कहना है कि उम्मीद करता हूं कि यह सबों को पसंद आयेगा। गाना ‘रंग करे छप छप’ के लेखक भागीरथ पाठक और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो निर्देशक वेंकट महेश ,क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह,डीओपी वेंकट महेश और कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम हैं। अब देखना ये है कि होली के रंग में सराबोर इस गाने को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: ना.. ना.. करते-करते ‘हां’ कर बैठे भोजपुरी स्टार Pawan Singh, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, खुद किया ऐलान!

ताज़ा ख़बरें