Arvind Akela Kallu की गली में चांद की जगह Gali Mein Maal Ail Ba गाने ने मचाया गरदा, हिंदी गानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का सिलसिला जारी

एक हिंदी गाने को भोजपुरी में रिक्रिएट करके नये वर्जन में रिलीज किया गया है। जिसने सोशल मीडिया पर गरदा उड़ा दिया है

Arvind Akela Kallu And Khushboo Tiwari Gali Mein Maal Out Now: भोजपुरी में आजकल हिंदी गानों को नये सिरे से पेश करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में कई हिंदी से सुपरहिट गानों को रीमेक करके उसे तोड़ मरोड़ पर पेश किया जा रहा है। अभी हाल ही में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और आकांक्षा पुरी पर तुझे न देखू तो चैन गाना रिलीज हुआ था। जिसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इससे पहले कई और हिंदी गाने को भोजपुरी वर्जन में रिक्रिएट करके रिलीज किया गया था।

अब महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म जख्म के एक मशहूर गाने को भोजपुरी वर्जन में पेश किया गया है। जिसके बोल है गली में आज चांद निकला। हिंदी दर्शकों ने इस गाने को काफी पसंद किया था और अब इस गाने को तोड़ मरोड़ कर भोजपुरी में गली में माल आइल बा के शीर्षक से रिलीज किया गया है। जिसमें भोजपुरी सिंगर अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और खूशबू तिवारी अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

23 नवंबर को रिलीज हुआ ये गाना अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है और इसके दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को राज यादव ने लिखा है जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। गाने को अपनी आवाज से कल्लू और खुशबू तिवारी ने ही सजाया है। अरविंद अकेला कल्लू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आज गली में मेरी हीरोइन आई है।

सोशल मीडिया से यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जलवा है बाबा। एक दूसरे ने लिखा है कि गजब मेरे भाई। तो वहीं एक अन्य का कहना है कि लव यू भैया। इसके अलावा कईयो ने फायर व दिल की इमोजी लगा कर अपना प्यार दोनों सितारों पर बरसाया है। पर सवाल ये है कि हिंदी गानों को कब तक ऐसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता रहेगा।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav और Sapna Choudhary फिर से मचाएंगे धमाल, Balam में Don बन बरसाएंगे गोलियां

ताज़ा ख़बरें