Khesari Lal Yadav और Sapna Choudhary फिर से मचाएंगे धमाल, Balam में Don बन बरसाएंगे गोलियां

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने जा रहे हैं। दोनों के नये गाने बालम का पहला लुक जारी कर दिया गया है

Khesari And Sapna Choudharys Balam First Look Out: भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर से एक साथ धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। सपना पहले खेसारी के साथ एक अलबम में नजर आई थी और अब खेसारी सपना चौधरी के साथ एक हरियाणवी गाने में नजर आएंगे। इस गाने का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है।

इस बालम नाम के गाने के पोस्टर में खेसारी और सपना चौधरी दोनों ही हाथो में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। दोनों का एकदम डॉन वाला लुक दिखाई दे रहा है। दोनों के इस इंटेंस लुक को देखकर लग रहा है कि गाने में दोनों खूब गोलियां बरसाएंगे। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने बालम के पहले लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राव इंदर यादव के नाम से शेयर इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है कि बालम एक नया हरियाणवी गाना, जो देसी क्वीन सपना चौधरी और भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है।

ये गाना जल्द ही जेमट्यून्य हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स जमकर रियक्ट कर रहे हैं। तो वहीं दोनों ही सितारों के फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं। पोस्टर में दोनों का लुक काफी इंटेस लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों ही दंबग किस्स के रोल में हैं । दोनों के हाथों में बंदूक देखकर तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने में क्या होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ अगर बात खेसारी की करे, तो कोर्ट ने उन पर एक केस की सुनवाई करते हुए कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। ऐसे में जब ये गाना रिलीज होगा,तो इस पर बवाल तो तय है। पर बात जहां तक खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की है तो दोनों पहले एक साथ मटक मटक गाने में परफॉर्म कर चुके हैं।

अब देखना ये है कि ये गाना बालम कब तक रिलीज होता है। बात अगर खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की करें, तो उनकी हाल ही में संघर्ष 2 फिल्म रिलीज हुई है। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। संघर्ष 2 के बाद अब खेसारी की रौशन सिंह की रंग दे बसंती रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया है। जो काफी दमदार है।

ये भी पढ़े:  Jyoti singh के Akshara singh पर दिए गए विवादित बयान पर, अक्षरा के पिता ने ज्योति को बोला मानसिक रूप से परेशान

ताज़ा ख़बरें