कभी स्कूल जाने के नहीं थे पैसे, आज 1700 करोड़ का मालिक है ये बच्चा, पहचानने में छूटे फैंस के पसीने!

इस सिंगर ने जोधा अकबर, ताल, दिल से जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। उन्होंने 2 ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम किया है। इसके अलावा वह 6 नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन गया है जहां पर फैंस अपने मनपसंद सितारों के साथ जब चाहे तब जुड़ सकते हैं। वही फिल्मी सितारे भी अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, लेकिन इस बच्चे को कोई पहचान नहीं पा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस वायरल तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कौन है?

मेहनत से कमाया नाम
सबसे पहले आप इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को देखें जिसमें छोटा सा बच्चा कुछ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ नजर आ रहा है। बता दे, आज यह बच्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत बड़ा सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर है जिन्होंने अपने करियर में कई अवार्ड हासिल किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस बच्चे की जिंदगी राजा-महाराजाओं की तरह है और आज यह बच्चा 1700 करोड़ का मालिक है। जी हां.. बच्चे ने अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा नाम कमाया है। यदि आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाएंगे हैं तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं

कौन है ये बच्चा?
दरअसल, ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर ए. आर. रहमान है जिनका बचपन काफी ग़रीबी में बिता लेकिन आज ए आर रहमान म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह सबसे अमीर सिंगर में से एक है जो करोड़ों रुपए में खेलते हैं। एक समय ऐसा भी था जब ए आर रहमान के लिए स्कूल जाने के भी पैसे नहीं थे लेकिन आज बड़े-बड़े लोग उनके आगे सर झुकाते हैं। वह न केवल देश में मशहूर है बल्कि विदेशों में भी लोग उनके दीवाने हैं। जब ए आर रहमान 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में उनके आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी।

सिंगर ने हासिल किए कई अवॉर्ड्स
इस वक्त उनके पास पैसे भी नहीं थे जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। हालांकि बाद में वह म्यूजिक की तरफ बड़े और फिर इंडस्ट्री के बादशाह बन गए। ए. आर. रहमान ने रंगीला, लगन, जोधा अकबर, ताल, दिल से जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। उन्होंने 2 ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वह 6 नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कभी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो थे Akshay Khanna, करिश्मा से होते-होते रह गई शादी, गंजेपन ने डुबाया करियर!

ताज़ा ख़बरें