Amrapali Dubey और Dinesh Lal Yadav फिर दिखे एक साथ, लोगों ने कहा अब तो कबूल कर लो

हाल ही में दोनों मुंबई में जियो स्टूडियोज के इवेंट में नजर आए तो सोशल मीडिया पर फिर से इन दोनों के रिश्तों की बात चलने लगी। आम्रपाली ने खुद निरहुआ के साथ अपनी फोटो को जब हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राण पर शेयर किया है

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Together: भोजुपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे सफल जोड़ियों में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की है। इन दोनों की केमिस्ट्री सिनेमाई परदे पर किसी करिश्में से कम नहीं है। ये जोड़ी जब भी किसी गाने या फिल्म में आती है उस फिल्म की सफलता की गारंटी हो जाती है। ये जोड़ी हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बावजूद आम्रपाली दुबे सिंगल हैं। तो वहीं दिनेश लाल यादव शादी शुदा हैं, लेकिन बावजूद इसके दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया की हेडलाइन्स में रहते हैं।

हाल ही में दोनों मुंबई में जियो स्टूडियोज के इवेंट में नजर आए तो सोशल मीडिया पर फिर से इन दोनों के रिश्तों की बात चलने लगी। आम्रपाली ने खुद निरहुआ के साथ अपनी फोटो को जब हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राण पर शेयर किया है। देखते ही देखते ये फोटो वायरल हो गया है। लोग दोनों के इस फोटो को चटखारे लगाकर मजे ले रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कब आप दोनों ऐसे घूमते रहोगे। अब दो इस रिश्ते को नाम दे दो।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया काफी सख्त है। सोशल मीडिया पर इस फोटो पर सबसे पहली प्रतिक्रिया भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह की थी। यामिनी सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सबसे आकर्षक और मेरे पसंदीदा कपल। इसके बाद एक ने लिखा है कि फोटोग्राफर अच्छा था,इसलिए फोटो अच्छी आई है। तो एक अन्य ने लिखा है कि सुपर जोड़ी है। एक दूसरे ने लिखा है कि अब तो अपने रिश्ते का खुलासा कर ही दो, क्योंकि हम लोग आप लोगो के बारे में क्या क्या सोच लेते हैं, हमे ही नही मालूम होता।

एक ने बड़ी सख्त टिप्पणी करते हुए लिखा है एक का पति और तीन बच्चों का बाप…दूसरे को प्यार से इंडोर्स कर रहा है..और एक दूसरी औरत उन्हे इंडोर्स कर रही है। इतना ही नहीं राजनीतिक व दूसरी पार्टियों में शामिल होकर पीआर कर रहे हैं। प्रतिष्ठा,मान मर्यादा..संस्कार और संस्कृति व दूसरे…घंटा। ये दोनों इससे पहले एक साथ आईपीएल मैचों की कामेंट्री करने भी एक साथ आए थे। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा किसी ने नहीं की है।

ये भी पढ़े: Yamini Singh ने इस अंदाज में किया डांस, यूजर बोला पजामा पहन कर आओ

ताज़ा ख़बरें