Yamini Singh ने इस अंदाज में किया डांस, यूजर बोला पजामा पहन कर आओ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस यामिनी सिंह की एक डांस वीडियो पर काफी बवाल खड़ा हो गया है, यूजर इस वीडियो को लेकर अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Yamini Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री यामिनी सिंह जोकि अपने म्यूजिक वीडियो और फिल्मों को लेकर हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। वे अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अपने सोशल मीडिया पर कुछ न पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच यामिनी ने अपने एक डांस का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस डांस वाले को वीडियो को देखकर फैंस यामिनी सिंह की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

यामिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से खेसारी लाल यादव के सॉन्ग गेहू दवावे ले पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यामिनी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जाने कौन मजा अवेला।’’ इस साझा किए गए वीडियो में यामिनी ने अपने शरीर के नीचे कुछ पहना हुआ नहीं है। इसी को लेकर यूजर्स नाराज हो रहे हैं और अभिनेत्री की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने अभिनेत्री के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’शर्म लिहाज कुछ बचा हैं या नहीं इतनी गंदगी न फैलाव।’’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, फूल कपड़ा पहिनिए और आप ऐसी अच्छी नहीं लगती हैं। भगवान ने आपको इतना अच्छा बनाया है तो अच्छा नहीं लगता है देख के.. सॉरी बोलने के लिए आगे आपकी मर्जी।’

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी यामिनी पूरे कपड़े पहनने की सलाह देते हुए लिखा कि, ‘’इंसाल्लाह अल्लाह और भगवान ने आपको इतना खूबसूरत बनाया है ऐसा ड्रेस मत पाना किजिए प्ली….यामिनी लव यू ऑल टाइम।’’ इसके अलावा एक यूजर ने यामिनी की इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा कि, ‘’सब ठीक है, लेकिन सबसे पहला पजामा पहन के आओ जल्दी से।’’

यामिनी के वर्कफ्रंट की बात करें ,तो वे आजकल ज्यादातर खेसारी लाल यादव की म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही है। हाल ही में यामिनी खेसारी लाल यादव के वीडियो सॉन्ग ‘गेहू दवावे ले’ में नजर आईं है। इस सॉन्ग को अबतक तीन मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। यामिनी जल्द ही अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म में नजर आयेंगी।

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की बेटी Nysa अपने नाम के उच्चारण को लेकर पैपराजी पर भड़की, बोली न्यासा नहीं मेरा नाम…..

ताज़ा ख़बरें