Amitabh Bachchan ने Ram Mandir उद्घाटन से पहले Ayodhya में खरीदा करोड़ों का प्लॉट, जानिए क्या है कीमत

एक तरफ जहां 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या तैयार है। वहीं दूसरी तरफ यहां जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन ने यहां एक प्लॉट खरीदा है

Amitabh Bachchan Has Purchased A Plot In Ram Nagri Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर ने अब पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर बना ली है। 22 जनवरी 2024 का वो खास दिन भी धीरे धीरे करीब आ रहा है, जब धार्मिक नगरी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन होने वाला है। शासन व प्रशासन स्तर पर जहां इसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इन सबके बीच अयोध्या शहर और उसके आस पास उपलब्ध जमीन व दूसरे कारोबार की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग इस धार्मिक नगरी में बसने की चाह में जमीनें खरीद रहे हैं। अब इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उद्घाटन से पहले अयोध्या में जमीन खरीदी है। जो राम मंदिर से चंद मिनटों की दूरी पर स्थिति है। बिग बी ने ये प्लॉट मुंबई की एक डेवलपर कंपनी द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा के जरिए खरीदा है। ये प्लॉट 7 स्टार मल्टी-परपरज एक्लेव- द सरयू में स्थिति है। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बी ने 10 हजार वर्गफुट का ये प्लॉट 14.5 करोड़ में खरीदा है।

सदी के महानायक का इसे लेकर एक बयान भी सामने आया है। अमिताभ बच्चन के मुताबिक मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने एक भावनात्मक संबंध बनाया है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे है। यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक यात्रा की शुरुआत है, जहां परंपरा और आधुनिकता मूल रूप से सह-अस्तित्व में हैं, एक भावनात्मक टेपेस्ट्री का निर्माण करती है जो मेरे साथ गहराई से गूंजती है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने का उत्सुक हूं। इस आवास परियोजना के मार्च 2028 तक पूरी होने वाली है।

आपको बता दें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा फिल्म जगत से अरूण गोविल,रणबीर कपूर,आलिया भट्ट,रजनीकांत,दीपिका चिखलिया,राम चरण और कंगना रनौत के अलावा कई दूसरी शख्सियतें भी यहां इस मौके पर इनवाइटेड हैं।

ये भी पढ़े: साल 2024 के नाम होगी ये 6 Most Awaited Biopic, रिलीज के इंतजार में नजरें बिछाए बैठे दर्शक

ताज़ा ख़बरें