सुरेश ओबेरॉय ने बताया कि विवेक के साथ झगड़े के बाद सलमान खान से उनके रिश्ते कैसे हैं, बोले वो अपनी सिगरेट…

विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय ने बतााय है कि उनके और सलमान खान के बीच कैसे संबंध हैं?

Suresh Oberoi On His Relationship With Salman Khan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान और अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साल 2003 में ऐश्वर्या राय को लेकर हुए विवाद के बारे में हर कोई जानता है। इस विवाद के दौरान विवेक ने सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिससे सलमान विवेक से काफी नाराज हो गए थे। हालांकि, इसके बाद खुद विवेक ने अपनी गलती मानकर सलमान से मांफी मांगी थी, लेकिन सलमान ने आजतक विवेक को माफ नहीं किया है। सलमान और विवेक में तो रिश्ते ठीक नहीं हैं, लेकिन सलमान के विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय से कैसे संबंध हैं, इसे बारे में सुरेश ने हमें बताया है?

सुरेश ने लहरें रेट्रो को एक विशेष इंटरव्यू देते हुए सलमान खान के साथ अपने संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मेरे साथ आज भी बच्चन साहब मिलते हैं, अच्छे से मिलते हैं। सलमान मिलता है, इज्जत से मिलता है, वो अपनी सिगरेट पीछे छुपा लेता है, सम्मान से बात करता है। जब भी सलीम साहब मिलते हैं, मैं विवेक को बोलता हूं कि तुम्हें उनके पैर छूने होंगे, बड़े हैं तुमसे। सलीम भाई की मैं इज्जत करता हूं। अभी कुछ न कुछ होता रहता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे रिश्ते खराब हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं बच्चन साहब और सलमान के पिता से बात नहीं करूंगा, अगर कभी मिलेंगे तो जरूर बात करेंगे।’’

सुरेश ने यह भी बताया कि जब अभिषेक बच्चन उनकी बेटी मेघना से मिलते है, तो बड़े प्यार से मिलते हैं। सुरेश ने कहा कि, ‘’अंदर से कोई नफरत थोड़े ही है, अब हो गया। अगर मैं इस चीज को पर्सनली लेता हूं, तो वो सही नहीं है।’’ हालांकि, सुरेश ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन उनके दोस्त नहीं हैं, लेकिन अमिताभ से एक कोएक्टर के तौर पर उनके संबंध काफी अच्छे हैं। सुरेश ने बताया कि अमिताभ उन्हें पूरा सम्मान देते हैं और वो भी अमिताभ की काफी इज्जत करते हैं। 

ये भी पढ़ें: नजीला सीताशी ने मुनव्वर फारूकी की खोली पोल, बोलीं वो झूठ बोल रहा है उसने कई औरतों को…

ताज़ा ख़बरें