मधुबाला फेम टीवी एक्टर Vivian Dsena ने कबूला इस्लाम, दूसरी शादी का किया खुलासा

टीवी के मशहूर शो मधुबाला और शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे सीरियल से घर घर मशहूर होने वाले अभिनेता विवियन डीसेना आजकल काफी सुर्खियों में हैं। विवियन के चर्चा में रहने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ है

Vivian Dsena Second Marriage: टीवी के मशहूर शो मधुबाला और शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे सीरियल से घर घर मशहूर होने वाले अभिनेता विवियन डीसेना आजकल काफी सुर्खियों में हैं। विवियन के चर्चा में रहने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। उनकी निजी लाइफ को लेकर पिछले कई महीनों से कई तरह की खबरें आ रही थी कि विवियन ने इस्लाम कबूल करके इजिप्ट लड़की से शादी कर ली है। विवियन डीसेना ने पहली बार इन सारे मुद्दों पर खुलकर बोला है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में विवियन ने कहा कि लोग उनकी लाइफ को लेकर इतना क्यों जानना चाहते हैं।

एक मशहूर मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए विवियन ने पहली बार अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। विवियन के मुताबिक उन्होने इजिप्ट पत्रकार नूरन अली से साल भर पहले शादी की है और उनकी 4 महीने की एक बेटी भी है। यह एख बहुत अच्छी फीलिंग है। पिता बनने का आनंद अलग ही तरह का होता है। एक्टर ने बताया कि उन्होने बेटी का नाम लेन विवियन डीसेना रखा है। ईसाई परिवार में जन्मे विवियन ने ये भी बताया कि उन्होने इस्लाम कबूल कर लिया है।

विवियन ने इस बारे में बताया कि उन्होने 2019 से ही इस्लाम को फॉलो करना शुरू कर दिया था। पांच वक्त की नमाज पढ़कर उन्हे काफी सुकून महसूस होता है। जानकारी के मुताबिक विवियन डीसेना आजकल मुंबई में रह रहे हैं। जहां वो अपनी पत्नी नूरन और बेटी के साथ मैरेड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। विवियन को लेकर कई तरह की खबरें थी। खबरें यह भी थी कि उन्होने इस्लाम कबूल किया और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अब विवियन ने इस सभी से पर्दा उठाया है।

विवियन डीसेना बिग बॉस 15 में गेस्ट अपीरेंस दिया था। इसके अलावा विवियन ने अपने करियर की शुरूआत कसम से सीरीयल से शुरूआत की थी। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 और झलक दिखला जा सीजन 8 के प्रतियोगी भी रहे हैं।

ये भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: Ajay Devgn ने Kapil Sharma के स्टंट वाले सवाल पर उड़ाया मजाक

ताज़ा ख़बरें