Vivian Dsena सीरियल Udaariyaan को छोड़ने पर हुए भावुक, बोली यह इमोशनल करने वाली बात

टीवी सीरियल उड़ारियां को विवियन डीसेना ने अलविदा कह दिया है, इस सीरियल में वे सरताज का किरदार निभा रहे थे।

Vivian Dsena gets emotional on leaving Udaariyaan: टीवी सीरियल उड़ारियां में सरताज का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले विवियन डीसेना ने अब इस शो को अलविदा कह दिया है। इस सीरियल में सरताज के रूप में विवियन की एक गेस्ट अपीरियंस के तौर पर एंट्री हुई थी। फैंस को भी विवियन का यह किरदार काफी पसंद आ रहा था। लेकिन अब विवियन ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया, जिससे फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। 

विवियन ने सीरियल को अलविदा कहने की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा की है। विवियन ने  उड़ारियां के सेट कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जैसे ही सरताज की यह बेहतरीन जर्नी यहां पर अब खत्म होती है, मैं आपके अटूट समर्पण, प्रेम समर्थन और जुनून के लिए आप में से प्रत्येक को अपना हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करने के लिए एक क्षण लेना चाहता था। आपके अमूल्य योगदान के बिना यह यात्रा साकार नहीं हो पाती। रवि और सरगुन – मुझे सरताज देने के लिए धन्यवाद, जहां मैं एक अलग कैरेक्टर को निभाने और नई भावनाओं को अनुभव कर पाया। #उड़ारियां की पूरी कास्ट और क्रू को, इतना प्यार और गर्मजोशी देने के लिए आप सभी को धन्यवाद। भगवान आप सभी का भला करे। गहन प्रशंसा और कृतज्ञता के साथ आपका अपना  विवियन डीसेना #सरताजसिंह।’’

विवियन की इस पोस्ट पर इस शो के प्रोड्यूसर रवि दुबे ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’एक दोस्त और एक अभिनेता के रूप में आपको प्यार और अधिक प्यार।’’ विवियन की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भाई.. अपनी उपस्थिति से उड़ारियां की शोभा बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.. सरताज आईटीवी का अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार है, जो आपके शानदार अभिनय से पूरा हुआ.. हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं.. आप शो में इतनी खुशियां लेकर आए.. हमेशा समर्थन के लिए मौजूद हैं आप !! आपको ढेर सारा प्यार।’’

इसके अलावा एक फैन ने इमोशनल कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपको जाते हुए देखकर बहुत दुख हो रहा है! आपके किरदार से सेट पर हास्य, ऊर्जा, एक्शन और रोमांस का एक सकारात्मक संतुलन आया था। आपकी बहुत याद आएगी सरताज (विवियन)।’’

ये भी पढ़ें: Lapataganj के एक्टर Arvind Kumar के निधन पर Rohitashv Gour ने बताया कि अरविंद को किस चीज से हो रही थी काफी परेशानी, बोलें अब हम उनके परिवार की मदद करेंगे

ताज़ा ख़बरें