Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, पति विवेक ने साझा किया दर्द!

दिव्यांका इन दिनों फिल्म 'अदृश्यम' में नजर आ रही है जिसमें उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है। इसमें उनकी अदाकारी को भी काफी पसंद किया गया।

टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ के माध्यम से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, दिव्यंका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और इस बात की जानकारी खुद उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि दिव्यंका का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनके हाथों की दो हड्डियां टूट चुकी है। एक्ट्रेस के एक्सीडेंट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं और साथ ही एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी पूछ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस का एक्सीडेंट कैसे हुआ और अब उनकी हालत कैसी है?

फैंस के साथ साझा किया दर्द
बता दे सोशल मीडिया पर दिव्यंका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने पत्नी के एक्सीडेंट का जिक्र किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, “हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन पोस्टपोन कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। विवेक उनका ख्याल रखने के लिए उनके साथ हैं। आपकी समझ और साथ के लिए आपका धन्यवाद और हमारे साथ आप भी दिव्यांका के जल्दी ठीक होने की दुआ करें। विवेक आप सबसे जुड़ने के लिए बेताब हैं।”

इसके अलावा एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा कि, “दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जितनी जानकारी मिली है वो सुरक्षित हाथों में हैं।”

फैंस ने की ठीक होने की दुआ
बता दे कुछ दिन पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी की दो लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थी। अब एक्ट्रेस को एक और दुर्घटना से गुजरना पड़ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बात करें एक्ट्रेस के काम के बारे में तो वह इन दिनों फिल्म ‘अदृश्यम’ में नजर आ रही है जिसमें उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है। इसमें उनकी अदाकारी को भी काफी पसंद किया गया। इसके अलावा दिव्यंका टीवी के कई पापुलर शोज में भी काम कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: वो बहुत पीते हैं, उन्होंने मेरे साथ.. जब ‘संस्कारी बाबूजी’ को लेकर TV एक्ट्रेस Narayani Shastri ने बताई थी असल सच्चाई!

ताज़ा ख़बरें