किसी की हुई लड़ाई तो किसी ने खायी जेल की हवा, इन TV सितारों के लिए अनलकी रहा 2023

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री हो, इन कलाकारों की जिंदगी में अक्सर कंट्रोवर्सी पैदा हो जाती है। कभी यह अपने अफेयर, शादी, तलाक के कारण सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी इनके लड़ाई-झगड़े सामने आ जाते हैं।

एक्टिंग की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर कलाकार अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहता है। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। कभी यह अपने अफेयर, शादी, तलाक के कारण सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी इनके लड़ाई-झगड़े सामने आ जाते हैं। बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री हो, इन कलाकारों की जिंदगी में अक्सर कंट्रोवर्सी पैदा हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे टीवी दुनिया से जुड़े कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो साल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे और इनके नाम को लेकर खूब विवाद हुआ।

राखी सावंत 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस राखी सावंत का। राखी सावंत ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ भी कही जाती है और आए दिन वह सुर्ख़ियों में रहती है। बता दे राखी सावंत इस साल अपने पति आदिल के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। दोनों का कई बार झगड़ा देखने को मिला। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ आदिल खान और राखी के टूटे रिश्ते की चर्चा हुई। कई लोगों ने तो इन दोनों का मजाक भी उड़ाया। राखी ने आदिल पर मारपीट का केस दर्ज कराया था।

तुनिशा शर्मा 

वहीं दूसरे नंबर पर आते हैं तुनिशा शर्मा और शिजान खान। दरअसल, तुनिशा शर्मा ने सुसाइड किया था जिसके बाद एक्टर शिजान खान का नाम काफी विवादों से घिरा रहा। इतना ही नहीं बल्कि तुनिशा की मौत के बाद शिजान खान को जेल की हवा भी खानी पड़ी। बता दें तुनिशा ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था जिसके बाद टीवी इंडस्ट्री में हंगामा हो गया था। तुनिशा की मौत की बाद शिजान खान पर गंभीर आरोप लगे थे जिसके बाद एक्टर को जेल जाना पड़ा।

शैलेश लोढ़ा- असित मोदी

शैलेश लोढ़ा ने टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक अहम किरदार निभाया था, लेकिन एक्टर ने शो को बीच में ही अलविदा कह दिया जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहे। इतना ही नहीं बल्कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ उनके रिश्ते इतने ज्यादा खराब हो गए कि दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में शैलेश लोढ़ा और असित मोदी का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा।

एलविश यादव

बता दें, एलविश यादव को बिग बॉस ओटीटी के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल लगी। वह इस शो का खिताब जीतने में कामयाब रहे थे जिसके बाद रातों-रात एलविश यादव की फैन फॉलोइंग बढ़ गई, लेकिन इसी बीच उनके ऊपर सांपों का जहर बेचने का आरोप लगा। इसके बाद एक्टर का नाम सुर्खियों में आ गया। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर का जम्मू से कुछ लोगों से विवाद का एक वीडियो भी सामने आया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

आकांक्षा पुरी

सबसे आखिर में आते हैं बिग बॉस ओटीटी फेम जेड हदीद और आकांक्षा पुरी। दरअसल, इन दोनों के किसिंग मोमेंट्स पर जमकर विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने इन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया। बता दें, आकांक्षा पुरी एक मशहूर अदाकारा हैं जिन्होंने कई शोज में काम किया हैं। वह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हैं।

ताज़ा ख़बरें