Rohit Shetty के शो Khatron Ke Khiladi 13 में नजर आ सकती है Sanaya Irani

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अब तक कई टीवी सितारों को अप्रोच किया गया है। हाल ही में मेकर्स ने मिले जब हम तुम फेम एक्ट्रेस सनाया ईरानी को अप्रोच किया है

Sanaya Irani-Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार शो को हिट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। रोहित शेट्टी के इस शो के लिए टीवी के कई बड़े सितारों को अप्रोच किया गया है। कई सितारों ने शो के लिए हां कर दी है। जल्द ही शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी और जल्द ही इसका प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा। शो से जुड़ी जानकारियां जानने के लिए फैंस बेताब है। मेकर्स ने अब मोहित सहगल की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस से को भी अप्रोच किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी को अप्रोच किया गया है। माना जा रहा है कि वह इस शो के लिए हामी भर देंगी। सनाया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती है। सनाया ने अपने को-स्टार मोहित सहगल को अपना जीवनसाथी बनाया है। सनाया ने इस प्यार को क्या नाम दूं?, रंगरसिया, झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे शोज में काम किया था।

मेकर्स ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज को भी अप्रोच किया है। मेकर्स ने सनाया और असीम को अप्रोच कर बड़ा दांव खेला। हालांकि दोनों ने अब तक शो के लिए हां नहीं की है। अब देखना होगा कि इन दोनों में से कौन खतरों का सामना करता नजर आएगा। आसिम रिजाल बिग बॉस 13 के काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थे। हालांकि वो शो नहीं जीत पाए थे। शो में उनके और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा और दोस्ती खूब देखी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 13 का ग्रैंड प्रीमियर 17 जुलाई को हो सकता है। शो के लिए सनाया और असीम के अलावा शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, नकुल मेहता, दिशा परमार और मुनव्वर फारुकी की भी अप्रोच किया गया है। देखना होगी की इनमें से कौन-कौन खतरों का सामना करते नजर आएगा।

ये भी पढ़े: Dalljiet Kaur दूसरी बार बनने जा रही है दुल्हन, शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटो

ताज़ा ख़बरें