Jhalak Dikhhla Jaa 10 में Rubina Dilaik और Nia Sharma एक दूसरे को देंगी कांटे को टक्कर

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 से रिलीज हुआ टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक और निया शर्मा का नया प्रोमो वीडियो। इस प्रोमो वीडियो में दोनों अपने हॉट अंदाज में नजर आ रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर। 

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वही यह शो भी अपनी ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस शो में टीवी के कई सितारे अपने डांस से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में ऑडियंस की निगाहें टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक (Rubina Dilaik) और निया शर्मा (Nia Sharma) पर टिकी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में झलक दिखला जा 10 से निया शर्मा और रूबीना दिलाईक का एक प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जोकि फैंस के एक्साइटमेंट को डबल कर रहा है।

वैसे आपको बता दें कि इन दिनों टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ रही है। इस शो में उन्हें दर्शकों द्वारा काफी सपोर्ट और प्यार मिल रहा है। झलक दिखला जा सीजन 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) से टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक और निया शर्मा का प्रोमो सामने आया है। इस छोटे से वीडियो में रुबीना की अदाओं को देखकर फैंस यकीनन उनकी दीवाने हो जाएंगे। तो वही निया शर्मा की हॉट अदाओं को देख उनके फैंस मदहोश हो गए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

बता दे कि इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। झलक दिखला जा सीजन 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) से सामने आए इस वीडियो में रूबीना दिलाईक और निया शर्मा दोनों ही पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। उन दोनों का यह लुक बेहद ही शानदार लग रहा है। ऐसे में निया शर्मा और रूबीना दिलाईक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इन वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Koffee With Karan 7 को ट्रोल करनेवालों को Karan Johar ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा – ‘पसंद नहीं तो मत देखो…’

ताज़ा ख़बरें