Nia Sharma ने कहा उनके ऊपर हिंदी में सबसे ज्यादा गंदे आर्टिकल लिखे जाते हैं, बोलीं मैं सड़कों पर नं**गी नाचती हूं क्या?

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने कहा कि हिंदी मीडिया उनपर सबसे ज्यादा गंदे आर्टिकल लिखती हैं।

Nia Sharma says  dirty  Hindi articles are written on her: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जोकि अक्सर अपने बयानों और अपने सोशल मीडिया को लेकर खबरों में बने रहती हैं। निया जिनको उनके कपड़े और बयानो को लेकर अक्सर मीडिया में आर्टिकल आते है, इसपर उन्होंने कहा कि उनपर बहुत ही गंदे आर्टिकल लिखे जाते हैं। निया का कहना है कि सबसे ज्यादा गंदे आर्टिकल उनपर हिंदी मीडिया में लिखे जाते हैं। निया ने हाल ही में Hauterrfly के यूट्यूब चैनल पर  Siddhaarth Aalambayan को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया, साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें साझा की हैं। 

निया ने उनपर लिखे जाने वाले गंदे हिंदी आर्टिकल्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मीडिया का जो मन में आता है, वो लिख देते हैं। मेरे ऊपर बहुत ही गंदे आर्टिकल लिखे जाते हैं। ‘निया शर्मा का पिछवा**ड़ा दिख गया’, ‘रोड पर नाची ऐसे कि लोग भड़क उठे’ इस तरह के गंदे आर्टिकल हिंदी में लिखे जाते हैं। और क्या आप इनसे लड़ सकते हो।’’

निया ने कहा कि, मेरे नाचने पर गंदे आर्टिकल लिख देते हैं, मुझे इन लोगों का नाम जानना है। और पता है में यूनिवर्सल स्टूडियोज में डांस कर रही थी, मैं क्या सड़कों पर नं**गी नाचती हूं। ये लोग इस तरह के गंदे-गंदे आर्टिकल लिखते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि क्या यह सही है?’’

इन चीजों के अलावा निया ने यह भी बताया कि उनके पिता के जाने के बाद उनकी मांं ने उनकी परवरिश की। उन्हें कई चीजों की आजादी नहीं थी, लेकिन जब निया बड़ी हुई तो उन्हें समझ आया कि उनकी मां उनके लिए इतनी सख्त क्यूं थी। इसके अलावा निया अब अपने जीवन में वित्तीय रूप से काफी मजबूत होना चाहती हैं, क्योंकि वे नहीं चाहती हैं कि अगर उनकी भविष्य में काफी शादी टूटे, तो उन्हें कोई दिक्कत है। इसलिए निया अभी खूब पैसा कमाने पर ध्यान देना चाहती हैं। 

ये भी पढ़ें: SRK की Jawan का सॉन्ग Zinda Banda हुआ आउट,  सॉन्ग में Anirudh Ravichander के  Aaluma Doluma की वाइब देखने को मिली, जानें फैंस को कैसा लगा यह सॉन्ग?

ताज़ा ख़बरें