जल्द शादी करेंगे Karan Kundrra और Tejasswi Prakash, एक्टर ने कही यह बात

Karan Kundrra On Marriage : टीवी एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश संग शादी को लेकर करण कुंद्रा ने कहीं यह बात, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Karan Kundrra On Marriage : टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अक्सर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से फैंस बस यही सवाल पूछते हैं कि आखिर यह जोड़ा कब शादी करेगा। ऐसे बता दे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते ही रहते हैं। वही अब दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों शोरों से सोशल मीडिया पर सुर्खी बटोर रही हैं। 

बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) सरेआम एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते ही रहते हैं। वही अब आपको बता रहे कि हाल ही में शार्दुल पंडित के शो फिल्मी मिर्ची पर टीवी एक्टर करण कुंद्रा पहुंचे। इस दौरान शार्दुल में करण से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल किया। ऐसे में इस दौरान एक्टर ने कहा कि वो खुद इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग शादी को लेकर कहा, ‘जल्द ही होनी चाहिए। अब तक तो सब कुछ सही चल रहा है। सब कुछ खूबसूरत है। मियां बीवी भी राजी है और काजी भी राजी हैं।’ अब करण कुंद्रा के स्टेटमेंट पर फैंस लगातार बस यही कयास लगा रहे हैं कि जल्दी यह जोड़ा शादी करने वाला है। हालांकि इनकी शादी को लेकर फैंस भी उतने ही एक्साइटर हैं।

यह भी पढ़ें : Nora Fatehi ने पहनी ऐसी बोल्ड ड्रेस की चलने के लिए लेना पड़ा लोगों का सहारा

ताज़ा ख़बरें