Vivian Dsena के इस्लाम धर्म को अपनाने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, एक्टर ने बोली यह बात

टीवी जगत के पॉपुलर टीवी एक्टर विविय डीसेना ने हाल ही में इस्लाम धर्म को अपनाने की बात को कंफर्म किया है

Vivian Dsena Islam conversion: टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना जोकि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में विवियन ने यह कंफर्म किया था कि, उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया है इसके अलावा इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से शादी भी कर ली है। विवियन डीसेना द्वारा इस्लाम धर्म को अपनाने पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विवियन डीसेना ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट को साझा करके अपने फैंस को धन्यवाद किया है। विवियन ने पोस्ट में उनके फैसले पर फैंस का समर्थन मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘’आप लोगों ने मुझ पर जो अपार प्यार और समर्थन बरसाया है, उससे मैं काफी खुश हूं इतने प्यारे और वफादार फैंस पाकर धन्य हूं, आप हमेशा इतने सारे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ रहे हैं और आप लोग मुझे प्यार और सराहना महसूस कराने में कभी असफल नहीं हुए…जिस तरह का मैं हूं उसके लिए हमेशा प्यार करने और मुझे समर्थन देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद,…अल्लाह आप सभी का भला करे। रमजान मुबारक।’’

बता दें कि, विवियन यहां पर अपने फैंस को उनके द्वारा इस्लाम धर्म को अपनाने के फैसले पर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। विवियन को खुशी है कि उनके इस्लाम धर्म को अपनाने पर फैंस ने कोई बखेड़ा नहीं खड़ा किया। विवियन की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस भी उनके फैसले को लेकर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।

एक फैन ने विवियन के इस्लाम धर्म अपनाने के फैसले पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इस्लाम में आपके धर्म परिवर्तन के बारे में सुनकर हम काफी खुश हैं।’’ वहीं एक फैन ने विवियन के इस फैसले को सही बताते हुए लिखा कि, ‘’ठीक है, हम सिर्फ आपके लिए खुश हैं। सभी को वही करना चाहिए जो उन्हें सही लगता है।’’ इसके अलावा एक फैन कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं एक हिंदू हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। आप किसी भी धर्म के हों, अच्छे से रहें और साथ रहें।’’

ये भी पढ़ें: Anupamaa की Rupali Ganguly ने बताया कि वे एक्ट्रेस क्यूं बनीं

ताज़ा ख़बरें