Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से Ayesha Singh के बाहर होने की खबर पर फैंस हुए भावुक, बोले Sai Joshi को मिस करेंगे

सीरिल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ में अब लीप आने वाले है, जिसके चलते सीरियल के लीड एक्टर्स को अब सीरियल से बाहर होना पड़ सकता है।

Fans  emotional on Ayesha Singh exit from Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ अब लीप होने जा रहा है। खबरों की माने तो इस सीरिल की कहानी को अब 20 साल आगे बढ़ाया जा सकता है। सीरियल में लीप के चलते अब इस शो की लीडिंग एक्ट्रेस आयशा सिंह (साईं जोशी) और लीड एक्टर नील भ्ट्ट को शो को अलविदा कहना पड़ सकता है। इस खबर को पाकर अब फैंस  काफी बैचेन हो गए है, उन्हें इस सीरियल से आयशा सिंह के जाने पर काफी दुख हो रहा है।

सीरियल से आयशा के बाहर होने की खबर पर अब फैंस भी अपने रिएक्शन दिए रहे है। फैंस ने ट्विटर पर आयशा सिंह को ट्रेंड करवा दिया है। एक फैन ने इस शो में आयशा सिंह की अहमियत बताते हुए लिखा कि, ‘’सबसे पवित्र आत्मा, सबसे मजबूत लड़की, वह दिव्य चेहरा जिससे मुझे प्यार हो गया, कोई भी कभी भी #साई जोशी के साथ उस तरह से न्याय नहीं करेगा जैसा आयशा ने किया था। हम निश्चित रूप से उसे हर दिन देखना चाहेंगे और याद करेंगे, आयशा की जगह कोई नहीं ले सकता है। वी लव साईं जोशी।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने भी आयशा सिंह को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’वो हमारे दिल की रानी है। 

साईं जोशी आपने 2.5+ साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया…आपको बहुत याद करेंगे। वी लव साईं जोशी।’’

इसके अलावा एक और फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’डॉ साई जोशी, मेरी सबसे पसंदीदा लड़कियों में से एक। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस लड़की से इतना प्यार हो जाएगा, कि यह मेरी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन जाएगी। आपको हमेशा प्यार किया जाएगा, साईं बाई!’’

आपको बता दें कि, सीरियल से आयशा सिंह के बाहर होने की खबरों की अभी तक कोई भी पुष्टि के शो के मेकर्स ने नहीं की है। हालांकि, इस सीरियल को ऐश्वर्या शर्मा ने पिछले महीने ही छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: Anupamaa: Anuj Kapadia और Anupamaa के रिश्तों में आए बदलावों को लेकर अब सीरियल की TRP में हो सकता है घाटा, फैंस ने भी मेकर्स को दी चेतावनी

ताज़ा ख़बरें