Khatron Ke Khiladi 12 से बाहर हुआ यह हैंडसम हंक, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination : खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो चुका है। इस खबर ने उनके चाहनेवालों को तोड़ा दिया हैं, पढ़े पूरी खबर।

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) इन दिनों तेजी से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इस शो को दर्शकों द्वारा काफी प्यार और स्पोर्ट भी मिल रहा है।ऐसे में इस शो में टिके रहने के लिए कंटेस्टेंट जमकर खतरों का सामना करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन इसी बीच बीते दिन शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है।

दरअसल आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से बीते दिन कंटेस्टेंट फैजल शेख (Faisal Shaikh) ने शो को अलविदा कह दिया है। एलिमिनेशन टास्क के लिए फैजल शेख, तुषार कालिया से भिड़ते हुए नजर आए। ऐसे में तुषार कालिया ने बाजी मार ली और इस टास्क में हारते ही फैजल शेख को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में इस खबर से सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया है। फैजल के फैंस को ऐसा लगता था कि वह इस शो का विनर बनेंगे, मगर उनके एलिमिनेशन ने उनके चाहने वालों को तोड़ दिया है।

ऐसे में फैजल शेख (Faisal Shaikh) के फैंस उन्हें शो में फिर से बुलाने के लिए मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से एलिमिनेट होने के बाद फैजल शेख अब झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आएंगे। हाल ही में इस शो में फैजल शेख ने धमाकेदार एंट्री मारी है। अब वह अपने जबरदस्त डांस है दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें :Jawan के लिए Vijay Sethupati ने Shahrukh Khan के सामने रखी यह शर्त

ताज़ा ख़बरें