- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Bigg Boss 16: ये कंटेस्टेंट बना घर का नया Boss, देखें फैंस का रिएक्शन

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के बॉस मीटर की विनर बन गई है। वह शिव ठाकरे को हराकर घर की नई बॉस बन गई है

- विज्ञापन -

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। शो को कुछ दिनों में ही विनर मिल जाएगा। शो में अब 7 कंटेस्टेंट्स बचे है। जिसमें से कोई एक का सफर वीकेंड वार खत्म हो जाएगा। शो को अपने टॉप फाइनलिस्ट भी मिल चुके है और पांचवें का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीकेंड वार में सुम्बुल तौकीर खान बाहर होंगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें एविक्शन पर टिकी है। ग्रैंड फिनाले से पहले घर को नया बॉस मिल गया है।

दरअसल, वूट सेलेक्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी को घर की नई बॉस बन गई है। वूट सिलेक्ट ने अपने पोस्ट में प्रियंका को ‘बॉस’ बताया है। इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम उठे। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें प्रियंका की जीत हुई और मराठी बॉय को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फैन्स ने सोशल मीडिया पर शिवा का सपोर्ट किया है।

- विज्ञापन -

बिग बॉस के मीटर में प्रियंका का नाम देखकर एक्ट्रेस और उनके फैन्स काफी खुश है। फैंस कमेंट कर रहे है कि, ‘प्रियंका नहीं तो कौन बे…है कौन इधर।’ फैंस अपनी फेवरेट को जमकर सपोर्ट कर रहे है। एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों को प्रियंका के फैन्स करारा जवाब दे रहे है। इसी के साथ कह रहे हैं कि अब ‘नफरत करने वाले जलेंगे’ और एक्ट्रेस के खेल की तारीफ कर रहे है। ग्रैंड फिनाले को नजदीक आते देख फैंस और एक्स कंटेस्टेंट्स शो के विनर के नाम का खुलासा कर रहे। हर कोई अपने फेवरेट को विनर बता रहें है।

प्रियंका अब घर की नई बॉस बन गई है। प्रियंका इससे पहले भी कई बार घर की क्वीन बन चुकी है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने टास्क जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। प्रियंका अपने दमदार खेल की वजह से एक मजबूत प्रतियोगी बनी हुई हैं और उनके प्रशंसकों ने उन्हें पहले ही विजेता मान लिया है। फैंस का कहना है कि वह टॉप 2 में आएंगी और उन्हें वहां से कोई हिला नहीं सकता। कई सेलेब्स भी शिव की जीत की बात कह चुके है। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक ने प्रियंका को इस सीजन का विनर बताया है।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े: Uorfi Javed ने फिर अपने Bold Outfit से सभी को चौंकाया, हुई ट्रोल्स का शिकार

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -