फैंस के लिए बुरी खबर CID के एक्टर Dinesh Phadnis का इस कारण से हुआ निधन

सीआईडी के एक्टर दिनेश फड़नीस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, दिनेश 57 साल के थे।

Bad News For Fans CID Actor Dinesh Phadnis Passes Away: सोनी टीवी के हिट शो सीआईडी में लगभग 20 सालों तक दर्शकों को अपने कॉमिक इंसपेक्टर के किरदार फ्रेड्रिक्स से सबका मनोरंजन करने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिनेश फड़नीस की पिछले कई दिनों से तबीतय ठीक नहीं थी। हाल ही में अभिनेता की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंतर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान अभिनेता को  वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस बात की जानकारी उनके कोस्टार दयानंद शेट्टी ने दी थी। 

दिनेश वेंटिलेटर पर थे और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे  थे, लेकिन अभिनेता जिंदगी से जंग हार गए। दिनेश ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी स्वंय सीआईडी के उनके कोस्टार दयानंद शेट्टी ने दी है। दयानंद ने  इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए दिनेश के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘’दिनेश ने रात 12.08 बजे आखिरी सांस ली।  उनके साथ बहुत सारी जटिलताएँ थीं और उन्हें कल रात वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। दिनेश की मृत्यु मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई।’’ 

बता दें कि, दिनेश का निधन मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में हुआ। दिनेश 57 के साल थे। पहले मीडिया में खबरें आई थी कि दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इसके बाद खुद दयानंद शेट्टी ने इन खबरों को गलत बताया था। दयानंद ने कहा था कि दिनेश का हार्टअटैक नहीं आया है, लेकिन अभी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिनेश के निधन से सीआईडी की पूरी टीम काफी भावुक हो गई है। इसके अलावा दिनेश के फैंस भी उनके निधन की खबर को पाकर काफी दुखी हो गए हैं।  

बता दें कि, दिनेश फड़नीस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘सीआईडी’ से है की थी। दर्शकों को उनका फ्रेड्रिक्स वाला किरदार काफी पसंद था। दिनेश ‘सीआईडी’ से इसके बंद होने तक जुड़े रहे। इस शो को आखिरी बार साल 2018 में प्रसारित किया गया था। 

ये भी पढ़ें: Kaala Teeka के एक्टर Bhupinder Singh पर युवक की गोली मारकर हत्या का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताज़ा ख़बरें