Anupamaa शो में उजागर हो जाएगी Malti Devi Aka Guru Maa सच्चाई, Anupamaa और Anuj सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

अनुपमा गुरू मां की ये सच्चाई जानकर हैरान रह जाती है कि गुरू मां कोई और नहीं बल्कि उसके पति अनुज की असली मां हैं

Anupamaa TV Show Upcoming New Twist: स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे मशहूर सीरियल अनुपमा में आए दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। आए दिन नये ट्विस्ट से दर्शक काफी बंधे नजर आ रहे हैं। इस शो में आजकल गुरू मां मालती देवी और अनुपमा के बीच का ट्विस्ट दिखाया जा रहा है। शो में अनुपमा गुरू मां की सच्चाई जानकर हैरान रह जाती है कि गुरू मां कोई और नहीं बल्कि उनका उनके पति अनुज से गहरा नाता है। अनुपमा के पैरो तले जमीन खिसक जाती है। जब उसे मालती देवी की सच्चाई का पता चलता है।

शो में ये दिखाया जाएगा कि अनुपमा को गुरू मां के आश्रम से वो सारे कागजात मिल जाएंगे। जिसमें इस बात का प्रमाण मिलेगा कि अनुपमा का पति अनुज किसका बेटा है और किसने उसे आश्रम में छोड़ दिया था। अनुपमा को जब इसके कागजात और पूरे प्रमाण मिल जाते हैं। तो वो गुरू मां की सच्चाई बताने के लिए अपने पति अनुज के पास जाने के लिए निकल पड़ती है। उधर अनुज बर्थडे पार्टी में बिजी था लेकिन उसे अनुपमा का इंतजार रहता है कि वो आएगी तभी पार्टी में केक काटा जाएगा।

अनुज के इंतजार की घड़ियां तब खत्म हो जाती है। जब अनुपमा पूरे कागजात के साथ अनुज के पास आती है और उसे गुरू मां की सच्चाई पूरे कागजात के साथ दिखाती है। अनुज ये जानकार हैरान हो जाता है कि गुरू मां उसकी असली मां हैं। जिन्होने उसे अनाथ आश्रम में बचपन में छोड़ दिया था। अनुज गुरू मां की सच्चाई जानकार बहुत दुखित हो जाता है और गुरू मां को बहुत अनाप शनाप बोलता है। लेकिन गुरू मां रोने के अलावा कुछ नहीं कहती हैं। अपने आप को संभालने के बाद अनुज अनुपमा से कहता है कि तुम गुरू मां के साथ एक ही घर में रह सकती हो लेकिन मैं अब यहां नहीं रह सकता है और वो घर से बाहर निकल जाता है।

गुरू मां की सच्चाई बताकर अनुपमा परेशान हो जाती है। अब वो अपने पति अनुज का साथ दे या फिर संकट की घड़ी में गुरू मां को सहारा दे। अब क्या इसके आगे कोई दूसरा ट्वविस्ट इस शो में आएगा। क्या अनुज अब इस घर में नहीं रहेगा। अनुपमा किसका साथ देगी। ऐसे तमाम सवाल हैं। जो अब लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। उम्मीद है कि मेकर जल्द इन सवालों का जवाब दर्शकों को देंगे।

ये भी पढ़े: Elvish Yadav ने बड़ा खुलासा कर हिलाया सिस्टम, बोले Bigg Boss ने अभी तक नहीं दी है प्राइज मनी, Shehnaaz Gill भी हुई शॉक्ड

ताज़ा ख़बरें